bareilly@inext.co.in
BAREILLY : गांव डंडिया में बुधवार रात जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। कुछ देर रुकने के बाद वह आंखों के सामने से ओझल हो गया। इस खबर से इलाके में दहशत फैल गई। वन कर्मियों ने जंगल में कांबिंग की। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

टीम को मिले पग चिन्ह
बहेड़ी के गांव डंडिया फार्म निवासी धर्मेंद्र सिंह खेत में गन्ना कटवा रहे थे। इसी दौरान गन्ना काट रहे मजदूर व धर्मेंद्र सिंह की नजर सामने खड़े तेंदुए पर पड़ी तो घबरा गए। हालांकि तेंदुआ कुछ देर के बाद किसी को नुकसान पहुंचाए बिना आगे बढ़ गया। सूचना वन-विभाग को दी गई। गुरुवार सुबह वन रेंजर रविन्द्र सक्सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गन्ने के खेत व झाडि़यों में तेंदुआ की खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लगा। हालांकि टीम को उसके पग चिह्न जरूर मिले हैं।

गांव डंडिया फार्म में मौके पर कुछ पगचिन्ह मिले हैं। तेंदुआ कुछ देर रूकने के बाद दूर निकल गया है पर फिर भी इलाके में गश्त जारी रहेगी। लोगों से सतर्क रहकर काम करने को कहा गया है।
रविंद्र सक्सेना, वन रेंजर बहेड़ी ।

शाही रोड व रबर फैक्ट्री जंगल में तेंदुआ की हलचल
फतेहगंज पश्चिमी : रबर फैक्ट्री के सुरक्षा गार्डो ने गुरुवार सुबह कोल प्लांट में तालाब से कुछ दूरी पर राबिश के ढेर पर तेंदुआ के ताजे पग चिह्न देखे। अनुमान है कि बुधवार रात तेंदुआ किसी जंगली जानवर का शिकार करने के बाद पानी पीने तालाब पर आया होगा, जाते समय राबिश पर पंजों के निशान छोड़ गया। इधर, कुरतरा के पूर्व प्रधान अर¨वद सिंह ने शाही रोड पर पेट्रोल पंप के पास जमीन पर झोपड़ी डाल रखी है। गेहूं फसल की रखवाली के लिए अर¨वद सिंह बुधवार रात इसी झोपड़ी में सोए थे। सुबह जागे तो पानी लगे खेत की मेड़ की गीली मिट्टी में तेंदुए जैसे जानवर के ताजे निशान दिखे। कुरतरा के बबलू दिवाकर भी खेत में पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। सुबह उन्होंने तेंदुआ के पग चिह्न देखने का दावा किया। सूचना पर वन रक्षक श्रीपाल सिंह, माली कृष्णपाल ने दोनों स्थानों का मुआयना किया। कैमरे में तेंदुए के पग चिह्न कैद किए। मामले की जानकारी आला अफसरों को दी।

Posted By: Inextlive