किसी लड़के को अगवाकर कर उसके साथ रेप कर दिया जाए तो यह घटना काफी हैरान कर सकती है। लेकिन ऐसा हुआ है ऑस्‍ट्रेलिया में जहां 10 महिलाओं ने छुरी के बल पर लड़के का बलात्‍कार कर दिया।

रास्ते से उठाया लडके को
आज के दौर में महिलाओं ही नही लड़कें भी महफूज नही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक लड़का महिलाओं का शिकार बन गया। लेकिन आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी की इस लड़के के साथ एक दो नही बल्िक 10 महिलाओं ने गंदी हरकत की। मामला आस्ट्रेलिया का है जहां पर एक किशोर रोज की तरह घर से निकलकर घूमने जा रहा था। तभी कुछ महिलाएं उसको रास्ते में मिली और उसे घूरने लगीं। लड़का कुछ समझता उससे पहले एक महिला ने चाक़ू निकाल के उसके गर्दन पर रख दिया। उसके बाद उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। इन 10 महिलाओं ने लड़के का अपहरण कर लिया।
10 महिलाओं ने बारी-बारी से किया रेप
इन 10 महिलाओं ने लड़के को अगवा कर अपने साथ लेकर मेंडी में प्रोविंसियल सेंटर पास लेकर गई। फिर उसके साथ उन्होंने बारी बारी से रेप किया। लड़के ने अपने आपको उनके चंगुल से छुड़ाने की पूरी कोशिश की लेकिन किसी ने एक नहीं सुना पर उसे अपने हवस का शिकार बना दिया। हालांकि बाद में मौका पाकर लड़का भाग निकला और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा पर उसके बाद वहां उसने मामला दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

International News inextlive from World News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari