आपको सुनने में ये अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। जोनाथन ब्रयान नाम का ये बच्‍चा हाथों से नहीं बल्‍कि आंखो से बोलता है और आंखो से ही कहानियां और कविताएं लिखता है।

दुर्घटना का शिकार
दरअसल जोनाथन जब अपनी मां के पेट में था तब उसकी मां का एक एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से वो ना ही बोल पाता है और ना ही चल पाता है। वो लॉक्ड इन नाम की बीमारी से पीड़ित हो गया है जिसके चलते वो पूरी तरह से विकलांग है।

मां ने पढ़ाया
चैंटल की मेहनत रंग लाई और 10 वर्षीय जोनाथन अब स्पेलबोर्ड की मदद से बोल लेता है और लिख भी लेता है। उसको Punctuation का इस्तेमाल करना भी आ गया है और अब वो कई कविताएं एवं कहानियां लिख लेता है।

प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
हाल ही में बीबीसी रेडियो ने एक कहानी लेखन की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में जोनाथन ने भी हिस्सा लिया था। उसने स्पेलबोर्ड की मदद से अपनी कहानी मात्र 30 मिनट में ही पूरी कर ली थी। भाई जोनाथन के जज्बे को सलाम है। ये उन तमाम लोगों के लिए एक मिसाल है जो अपनी विकलांगता को अपनी कमजोरी मान बैठते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma