परिणीती चोपडा़ कुछ दिनों से अपने बालों को लाल रंग में रंगवा कर घूम रही हैं। उनके बालों के रंग की वजह से फैंस की ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। फिलहाल आप यहां जानें की उन्होंने बालों में रेड कलर क्यों करवाया।


features@inext.co.in KANPUR: हाल ही में जब परिणीति चोपड़ा अपने बालों को लाल रंग में रंगे नजर आई थीं तो हर कोई उनका लुक देखकर हैरान हो गया था। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें कुछ ही पलों में वायरल हो गईं और कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। हालांकि, अब इस एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि यह लुक उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी 'जबरिया जोड़ी' के लिए बनाया है। इनकी सलाह पर किया ये कामउनका कहना है कि ऐसा करने की सलाह उन्हें मूवी की प्रोड्यूसर रुचिका कपूर ने दी थी। परिणीति भी काफी लंबे वक्त से चाहती थीं कि वह अपने लुके साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करें। इनकी सलाह पर परी ने अपने बालों को लाल रंग में रंगवाया ताकि फिल्म जबरिया जोडी़ में उनका कैरेक्टर रियल लग सके।
मूवी के लिए भोजपुरी भी सीखी


परी ने बताया कि बालों को लाल रंग का करवाना काफी हाई मेंटेनेंस वाला काम है। उन्होंने बताया कि इस लुक के चलते उनमें काफी पेशेंस भी पैदा हो गया है क्योंकि उन्हें बार-बार इसके लिए 'टच-अप' की जरूरत पड़ती है। बता दें कि इस मूवी के लिए परिणीति ने अपना भोजपुरी एक्सेंट सही करने के लिए एक महीने की डिक्शन ट्रेनिंग भी ली है। जबरिया जोड़ी में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, अपारशक्ति खुराना, सुधीर मिश्रा, जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर प्रशांत सिंह हैं और यह अगले साल रिलीज होगी। प्रियंका-निक की सगाई पर परिणीती हुईं भावुक, बताया निक कैसे बने दीदी की परफेक्ट च्वाइसअर्जुन कपूर ने सिर्फ एक फैन के लिए कर दिखाया ये कारनामा, कुछ ही घंटों में बन गए इस काम में माहिर

Posted By: Vandana Sharma