- भीषण गर्मी के चलते अब रात में पार्को का रुख कर रहे लखनवाइट्स

- बच्चों के संग देर रात तक होती है मस्ती

LUCKNOW: लखनऊ के पार्को की रौनक अब दिन में कम हो गई है। चिडि़याघर में टिकटों की सेल भी डाउन है। चढ़ते पारे के चलते दिन में दुकानों पर उमड़ने वाली भीड़ गायब हो चुकी है। चढ़ते पारे और चिलचिलाती तेज धूप के चलते लोग दिन में निकलने से कतरा रहे हैं। वीकेंड पर भी लोग दिन घरों में ही बिता रहे हैं। पार्को में पहुंचने वाले और वीकेंड पर घर से निकलने वाले शाम को ही नजर आते हैं। स्ट्रीट फूड स्टाल और पार्को में लोग रात में ही घूमते देखे जा सकते हैं।

अब तो रात में दिन निकलता है

राजधानी के तमाम इलाकों में खुले पार्क और बाजारों में रात में रौनक बढ़ जाती है। इस गर्मी में दोस्तों के साथ टाइम पास करना हो या फिर वॉक, सभी को रात का टाइम ही सूट कर रहा है। गंज में रोड के किनारे लगने वाले आइस्क्रीम के ठेले हो या फिर गोमती नगर में बना अम्बेडकर पार्क, यहां पर अब फैमलीज शाम को ही दिखती हैं। रात में मौसम ठंडा होने पर ही लोग घरों से निकलते हैं। गर्मी के चलते हाथी पार्क, नीबू पार्क, गौतमबुद्धा पार्क, बेगम हजरत महल पार्क और लोहिया पार्क में आने वालों की संख्या दिन में कम हुई है जबकि रात में इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। यहां पर रात में मेले सा माहौल लगता है। लखनऊ का मैक्सिमम टेम्प्रेचर बीते शुक्रवार को ब्ब् डिग्री रिकार्ड किया गया। इस गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। गोमती नगर के विभिन्न चौराहों पर भी यंगस्टर्स देर रात तक वॉक करते हुए देखे जा सकते हैं। रात में घूमने के लिए निकलने वालों ने बताया कि छुट्टी होने पर भी इस मौसम में बच्चों के साथ नहीं निकल सकते। ऐसे में रात में ही बच्चों के साथ ही आउटिंग के लिए निकलना संभव है।

इस मौसम में दिन भर ऑफिस में रहो या घर में। बाहर निकलना तो बीमारी को न्योता देना है। इसी के चलते लोग रात में ही घूमने निकल रहे हैं।

- अमित श्रीवास्तव

गोमती नगर विशाल खंड

Posted By: Inextlive