- नीति को महाभारत व प्रीति को रामचरितमानस से समझा जा सकता है

- मोरारी बापू ने कहा रामायण में मौजूद है सभी समस्याओं का निदान

RISHIKESH (JNN) : प्रसिद्ध संत व राम कथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि मानव जीवन की यात्रा में प्रभु का भजन सशक्त सारथी है। नीति को महाभारत व प्रीति को रामचरितमानस से समझा जा सकता है। परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय समस्याओं के निदान के ढेरों सूत्र रामायण में मौजूद हैं। राम कथा ज्ञान नहीं बल्कि प्रेम यज्ञ है।

कथा सुन हुए सभी भाव विभोर

कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि छल विहीन मित्रता और शुचिता श्रीराम का आचरण है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डा। प्रणव पाण्ड्या ने कथा मंच से कहा कि उनके गुरु ने उन्हें डोगरे महाराज व मोरारी बापू की कथा सुनने के लिए कहा था। आज पहली मर्तबा वह बापू की कथा सुन रहे हैं। कथा का ज्ञान के माध्यम से प्रस्तुतीकरण सुन कर मैं भाव विभोर हुआ हूं। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डा। प्रणव पांड्या, पातंजलि योग पीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती आदि उपस्थित थे।

कराएंगे बौद्ध मंदिर का निर्माण

गंगा एक्शन परिवार व परमार्थ निकेतन नेपाल में बौद्ध मंदिर का निर्माण कराएगा। श्रीराम कथा मंच पर संत मोरारी बापू ने मंदिर का शिला पूजन किया। नेपाल के राबरे जनपद के सांगा गांव में इस विशाल मंदिर में पुस्तकालय का भी निर्माण होगा। भूकंप से जो लोग विकलांग हुए हैं उनके लिए कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रमुख डा। प्रणव पाण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार नेपाल के क्क् जनपदों में क्क् विद्यालयों का निर्माण कराएगा। नेपाल में आपदा के बाद मदद के लिए परमार्थ निकेतन के प्रयासों की सराहना की।

ख्0 आरएसएच ख्, क्क्-

Posted By: Inextlive