PATNA: थाली से फाइबर गायब हो रहा है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। पेट की बीमारियों के साथ अन्य कई समस्या सामने आ रही है। इसमें सबसे बड़ा कारण सलाद के आइटम की मंहगाई है। डॉक्टरों की मानें तो पटना में 50 से 60 प्रतिशत लोग सलाद नहीं खा रहे हैं। पाचन तंत्र की कमी से पटना में पेट के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बात सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल के ओपीडी की करें तो सबसे अधिक रोगी पेट के ही होते हैं। 100 मरीजों में 70 से अधिक मरीजों को पेट से जुड़ी बीमारियों के लक्षण होते हैं।

सेहत के लिए फाइबर जरूरी

जब पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ्य होगा। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में फाइबर का बड़ा रोल होता है। यह कई बीमारियों से बचाने में भी बड़ा लाभकारी होता है। अंकुरित खाद्य पदार्थो के साथ यह सलाद के आइटम में अधिक पाया जाता है। खाने में सलाद का रोल भी इसीलिए अधिक होता है। डॉक्टरों का कहना है कि फाइबर जब तक भोजन में नहीं होगा तब तक पेट का पाचन तंत्र पूरी तरह से दुरुस्त नहीं होगा।

इसलिए फाइबर आवश्यक

-खाने को पचने में सहायता करता है।

-कब्ज से बचाता है और पेट साफ करने में मदद करता है।

-शरीर के अंदर दूषित पदाथरें को भोजन से दूर करता है।

-कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की बीमारी के खतरे को रोकता है।

-रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

-शरीर का भार नियंत्रित करने में सहायक होता है।

बीमारियों से बचाता है फाइबर

डॉक्टरों का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक देश में मधुमेह, हृदय रोग तथा कैंसर जैसी बीमारियां सही खान-पान न होने के कारण तेजी से पांव पसार रही हैं, जबकि इन बीमारियों से बचना मुश्किल काम नहीं है। खान पान में सुधार से हम डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां खान-पान से ठीक कर सकती हैं। चोकर सहित गेहूं के आटे, हरी पत्तेदार स?िजयों, सेब, पपीता, अंगूर, खीरा, टमाटर, प्याज, छिलके वाली दालों, सलाद, शकरकंद, ईसबगोल की भूसी, दलिया, बेसन और सूजी जैसे खाद्य पदार्थो में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, यदि हम इन्हें अपने भोजन का जरूरी हिस्सा बना लें तो शरीर में फाइबर की पूर्ति आसानी से की जा सकती है।

शरीर की कार्य प्रणाली में सुधार

डायटीशियन डॉं। नाहिद सईद बताते हैं कि फाइबर शरीर की कार्य प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने में सहायक होता है, इसलिए हमारे शरीर को इसकी बेहद जरूरत होती है। शरीर के लिए जरूरी फाइबर की पूर्ति न होने से अनेक बीमारियां शरीर को जकड़ने लगती हैं, इसलिए हमें अपने भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदाथरें को जगह देनी चाहिए। डॉं। एनके शर्मा बताते हैं कि इसे भोजन में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तथा यह हमारी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है।

खाना में फाइबर का होना बहुत जरूरी है। इसका संतुलन बिगड़ रहा है जिससे पेट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सलाद और अन्य रेसेदार वाले फलों को खाने से ही इसकी पूर्ति हो सकती है। हर किसी को खाने के साथ सलाद और वैसे भी अधिक से अधिक खाना चाहिए.डॉ संजीव कुमार, गैस्ट्रो सर्जन, मेडिमैक्स हॉस्पिटल

Posted By: Inextlive