PATNA: पटना में जाम की समस्या रोज की नियति बन गई है। गलत तरीके से सड़क पर ड्राइविंग, नए डेवलपमेंट वर्क, खराब सड़क और स्कूल के बच्चों को छोड़ने में टाइम मैनेजमेंट का अभाव आदि जाम का मुख्य कारण है। सड़क पर चलने के नियम भी सब जानते हैं लेकिन अमल में नहीं लाते और जल्दी निकलने की होड़ मची रहती है। वहीं, टै्रफिक पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की अनुपल?धता के कारण भी नियंत्रण की कमी होती है। वहीं, कुछ तकनीकी पहलू भी है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने इसके नियमों की पड़ताल की। इस क्रम में आज पढि़ए कैसे होती है पटनाइट्स को परेशानी।

अशोक राजपथ पर पैदल चलना भी कठिन

पहले और आज भी अगर स्थायी रुप से जहां जाम का झाम लगा रहता है तो वह है अशोक राजपथ। अशोक राजपथ के दोनों ओर पीएमसीएच, एनआईटी, पटना डेंटल कॉलेज सहित कई बडे़ स्कूलों के कारण जाम की स्थिति से उबरना कठिन हो जाता है। इसी सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की जा रही है। इसके कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई है। नए वाहनों की संख्या भी इन इलाके में बढ़ गई है। एक दूसरी समस्या नो इंट्री की है। अशोक राजपथ का एक हिस्सा बारी पथ, हथुआ मार्केट आदि के कई अप्रोच रोड से जुड़ा है। यहां सैंकड़ों कमर्शियल वेहिकल नो इंट्री में भी दोनों हिस्से से आते और जाते हैं।

पाइपलाइन से गतिरोध

इन दिनों पीएनएजी लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस क्रम में अशोक राजपथ से लेकर वेस्ट पटना के इलाकों में सड़कों कि किनारे हिस्से को तोड़कर घेर लिया गया है। आईजीआईएमएस के पास भी यही स्थिति है। इसके कारण लोगों को अपनी गाड़ी स्मूथ तरीके से आगे ले जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस अपने स्तर पर पूरा सहयोग कर रही है। लेकिन समस्या शहर में चल रहे नए-नए डेवलपमेंट वर्क है। इसके कारण ही अवरोध हो रहा है।

-अजय पांडेय, ट्रैफिक एसपी

Posted By: Inextlive