-दो दिन से आसमान ने बरस रही है आग

-दिन में कड़ी धूप, रात में भी गरमी का रिकार्ड टूटा

MEERUT : गर्मी का कहर शुरू हो गया है। रविवार को भी सूरज की आग बरसती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गर्मी से हाल फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान बढे़गा।

रात में भी बढ़ी गरमी

दिन के साथ रात भी गर्म होना आरंभ हो गई हैं। रविवार को दिन का तापमान 40.5 रहा लेकिन बीती रात दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि एक दिन पूर्व की अपेक्षा दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोग दिनभर झेलते रहे। अभी अप्रैल माह चल रहा है गर्मी के तेवर अभी से उफान पर होने से लोगों मई और जून माह में पड़ने वाली गर्मी को लेकर संशकित हैं।

जारी रहेगा कहर

भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम कृषि वैज्ञानिक डा। एन सुभाष ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान चार से पांच डिग्री सामान्य से अधिक हैं। इन दिनों में अप्रैल माह में अधिकतम तापमान पैंतीस और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल गर्मी का कहर जारी रहेगा। डॉ। सुभाष ने बताया कि तापक्रम में आंशिक बदलाव आएगा। मंगलवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। रविवार को आद्रता का अधिकतम 29 और न्यूनतम 33 प्रतिशत थी।

Posted By: Inextlive