-क्राइम ब्रांच ने पिस्टल सप्लायर गैंग का किया खुलासा

-मध्य प्रदेश से हर बार जनरल बोगी में बैग में रख कर लाता था पिस्टल

-चार पिस्टल के साथ तीन सप्लायर पकड़े गए

मौत का सामान बड़े सस्ते में मिलता है। महज क्ख् हजार से ख्0 हजार रुपए में मौत की नींद सुलाने वाली पिस्टल की सप्लाई होती है यहां। पिस्टल बेचने वाले हर बार लोकल ट्रेन से मध्यप्रदेश से माल लेकर शहर आते हैं। वर्षो से यह धंधा चल रहा रहा है लेकिन आज तक कभी भी चेकिंग में वे पकड़े नहीं गए। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को इस गैंग का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को अरेस्ट किया। उनके पास से चार पिस्टल बरामद किया है।

एसपी क्राइम अरुण पाण्डेय ने बताया कि इलाहाबाद में पिस्टल सप्लायर गैंग की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी सर्विलांस की मदद से उसे ट्रेस करने में जुटे थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शातिर पिस्टल सप्लायर रवि नट के साथी सूरज को अरेस्ट किया। हनुमानगंज का रहने वाला सूरज अपने पड़ोसी शशिकांत की मदद से मध्य प्रदेश से पिस्टल मंगाता था। इस दौरान हण्डिया के रहने वाले मोहम्मद अकरम उर्फ मामा की मदद से वे हर एरिया में पिस्टल की सप्लाई करते थे।

कई लोगों को बेच चुके हैं

प्रेस कांफ्रेंस में सूरज ने मीडिया को बताया कि वह गंगापार के मदन, पवन, राजा आदि लोगों को कई पिस्टल बेच चुका है। उन्हें सिर्फ क्ख्000 रुपए में बेचा था। एक पिस्टल पर उसे चार हजार रुपए की बचत होती थी। सूरज मध्य प्रदेश में सतनाम नामक व्यक्ति से खरीदता था। इसके लिए माल लेने शशिकांत जाता था। शशि कांत ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से बैग में पिस्टल लेकर आता था। हर बार ट्रेन में जनरल बोगी में ही सफर करता था। एक बार माल लाने के बदले उसे तीन हजार रुपए मिलते थे।

विदेश में करता है जॉब

इस गैंग का तीसरा साथी मोहम्मद अकरम विदेश में भी जॉब कर चुका है। अकरम ने बताया कि उसने एक साल कुवैत में काम किया है। अब वहीं जाने वाला था। लेकिन बीच में पिस्टल के चक्कर में फंस गया। पुलिस की माने तो अकरम चार पिस्टल अपने एरिया में बेच चुका है। इन लोगों ने आठ और पिस्टल के लिए आर्डर किया था। तीन बदमाशों को पुलिस ने शाहगंज स्टेशन के पास पकड़ा है। इस आपरेशन में एसआई अजय सिंह, कांस्टेबल जुलकर नैन, राजेश, वेद, पवन, दीपक, अभय, पंकज आदि शामिल रहे।

रवि नट है बड़ा खिलाड़ी

पुलिस की माने तो इलाहाबाद में पिस्टल सप्लाई करने वाले गैंग में सबसे बड़ा नाम रवि नट का है। रवि नट सरायइनायत एरिया का रहने वाला है। वह पिछले क्ख् साल से इस धंधे में लगा हुआ है। क्राइम ब्रांच टीम उसे कई बार पिस्टल बेचने के आरोप में जेल भेज चुकी है। रवि इलाहाबाद ही नहीं प्रतापगढ़, जौनपुर के साथ पूरे पूर्वाचल में पिस्टल सप्लाई करता है।

Posted By: Inextlive