RANCHI: रांची की हरियाली को दोबारा लाने का प्रयास किया जा रहा है। वन व पर्यावरण विभाग द्वारा शहर के लोगों से अपील की गई है कि वो अपने घरों, बागानों या कोई भी समाजिक स्थल पर अच्छी क्वालिटी के फलदार पेड़ लगा सकते हैं। इसके लिए रांची वन प्रमंडल द्वारा पौधे दिए जा रहे हैं। पांच रुपए में एक फलदार पौधा दिया जा रहा है। राजधानी को हरा भरा बनाने के लिए करीब एक लाख 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बरसात आने से पहले पेड़ लगाने के लिए लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

हर कोई लगा सकता है पेड़

रांची में तेजी से फैल रहे कंक्रीट के जंगल को रोकने के लिए पेड़ लगाए जा रहे हैं। कंस्ट्रक्शन करने को लेकर पेड़ों को ही काटा जा रहा है। ऐसे में काटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। इस बाबत विभाग लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील कर रहा है। इसके लिए बहुत ही सस्ती दर पर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

नर्सरी से ले सकते हैं पौधे

राजधानी में पेड़ लगाने के लिए शहर स्थित नर्सरी से पौधे ले सकते हैं। इसके लिए करीब पौने दो लाख पौधे उपलब्ध हैं। राजधानी की चार नर्सरियों में पौधे उपलब्ध हैं। यहां कोई भी व्यक्ति कोई भी सामाजिक संस्थान, किसान या कोई भी सरकारी संस्था जो अपने कैंपस में या अपने घर के आसपास पेड़ लगाना चाहते हैं वहां से पौधे खरीद कर लगा सकते हैं। रांची सहित पूरे राज्य के सभी 24 जिलों में फ लदार पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। राज्य के सभी नर्सरियों में करीब 75 लाख फ लदार पौधे उपलब्ध हैं

Posted By: Inextlive