-सिटी में नगर निगम को 22 हजार प्लांट्स लगाने का दिया गया टारगेट नहीं हुआ पूरा

-अब तक हुआ सिर्फ छह हजार पौधों का रोपण, बारिश न होने का रोना

VARANASI

शहर हरा भरा कहा से होगा जब प्लांटेशन का टारगेट ही पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रीनरी के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से दिया गया टारगेट उसके लिए पूरा करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। निगम का कहना है कि बारिश नहीं हो रही है इसलिए पौधे लगाना संभव नहीं है। इस वजह से निगम ने फिलहाल प्लांटेशन के कार्य से हाथ खड़ा कर दिया है। पौधे लगाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है।

पहले कम था टारगेट

वन विभाग की ओर से नगर निगम को सितंबर तक ख्ख् हजार म्क्भ् प्लांट्स लगाये जाने का टारगेट दिया गया है। इससे पहले यह टारगेट क्भ् हजार का रखा गया था जिसे बाद में बढ़ा कर ख्ख् हजार के ऊपर कर दिया गया है। पहले का ही टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा था कि इसी बीच टारगेट बढ़ा दिये जाने के कारण निगम ने हाथ खड़े कर दिये।

जो लगाये गए, वो भी सूख रहे

अमूमन इस मौसम में अब तक ठीक ठाक बारिश हो जानी चाहिए थी। लेकिन बारिश का जो ग्राफ है उसके चलते सूखे वाली हालत हो गयी है। करीब क्भ् दिनों से बारिश नहीं हुई है। यहीं कारण है कि जो पौधे लगाये गये थे वह भी सूख रहे हैं। जानकारों की मानें तो अब तक फ्0 प्रतिशत बारिश ही हुई है। पौधे को पनपने के लिए बारिश की सख्त जरूरत है। लेकिन उसके आसार नहीं दिख रहे हैं। इसके चलते पौध रोपण नहीं हो पा रहा है।

शहर में कहा लगेंगे पौधे?

सिटी की जो हालत है उसे देख कर यही सवाल उठता है कि पौधे लगेंगे ही कहा। सिटी में पार्क, रोड साइड के अलावा कुछ ही ऐसी जगह बची है जहां पर पौधरोपण किया जा सकता है। सड़कों के कि नारे जगह है ही नहीं, शहर में गिने चुने ही पार्क बचे हैं। यहां भी पौधों के पनपने का संकट बना रहता है।

हजारों गये सूख

उद्यान विभाग ने जितने पौधों का रोपण किया उनमें से हजारों पौधे सूख गये हैं। इन्हें शुरुआत में पनपने के लिए भरपूर पानी की जरूरत होती है। लेकिन पानी की कमी के कारण इन प्लांट्स का भी हाल बुरा हो गया है।

Posted By: Inextlive