PATNA : एसएसपी मनु महाराज की टीम और कुख्यात नक्सली विकास सिंह और अभिषेक सिंह के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर भोजपुर जिले का इनामी कुख्यात नक्सली अभिषेक सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है जबकि शातिर अपराधी विकास पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने विकास सिंह के घर से नक्सली समूह रणवीर सेना के दर्जनों हथियारों को बरामद किया। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक घंटे चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

पटना जिले के नौबतपुर थाने के बेला गांव के बधार में रविवार दोपहर पुलिस और कुख्यात विकास सिंह और अभिषेक के बीच अचानक फायरिंग होने लगी। रुक रुककर करीब 24 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो रही हैं। नक्सलियों द्वारा लगातार पुलिस को निशाना बनाकर गोलीबारी की जा रही थी। मुठभेड़ करीब एक घंटे की गोलाबारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर भोजपुर के कुख्यात अभिषेक सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं अभिषेक का साथी विकास पुलिस को चमका देकर भाग गया। गिरफ्तार अभिषेक सिंह भोजपुर जिले के चांदी थाना अंतर्गत लोदीपुर गांव का रहने वाला है। पवन चौधरी के गिरफ्तारी के बाद अभिषेक सिंह ही रंजीत गिरोह को संचालित कर रहा था। भोजपुर जिले में अभिषेक सिंह के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी के दर्जनों मामला दर्ज हैं। पुलिस विकास के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हैं।

Posted By: Inextlive