गगोल अछरौंड़ा मार्ग पर पुलिस से बदमाश की हुई मुठभेड़

कुख्यात देहरादून के कई केसों में चल रहा था वांछित

Meerut। परतापुर को देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बाहरी राज्यों और प्रदेश के चार थानों में वांछित चल रहे कुख्यात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

परतापुर पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश गगौल अछरौंडा मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने उसकी घेराबंदी कर ली। जब उसे रूकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी अपनी जान बचाते हुए बदमाश पर गोली चलाई। पुलिस की एक गोली बदमाश के हाथ में जा लगी। जिससे बदमाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुआ बदमाश सलीम पुत्र अनवार गली नंबर पांच लिसाड़ी गेट है। वह देहरादून में वाहन लूट व हत्या में वांछित चल रहा है। इसके साथ वह प्रदेश के कई जिलों में क्राइम की घटना को अंजाम देता था।

Posted By: Inextlive