Meerut : शहर में पल्सर बाइक का खौफ नजर आने लगा है. पल्सर सवार बदमाश महिलाओं के गले से चेन हाथ से पर्स और लोगों के नोटों से भरे बैग लूट रहे हैं. इन बदमाशों को पकडऩे में पुलिस भी नाकाम है.


पल्सर से वारदातशनिवार को पल्सर सवार बदमाशों ने ऑन रोड मेडिकल कॉलेज के पास जिला सहकारी सोसायटी के सचिव से 35 हजार रुपए लूट लिए थे। इसके बाद सोमवार को जागृति विहार में जिला सहकारी बैंक में डकैती डालने वाले भी पल्सर सवार बदमाश ही बताए जा रहे हैं। दौराला में बुधवार को रिटायर्ड फौजी से हुई लूट में भी पल्सर सवार बदमाशों की जानकारी मिली। जो वारदात करके पलभर में निकल गए। सोमवार को एक ओर जहां बैंक में डकैती पड़ी वहीं नौचंदी क्षेत्र में पल्सर सवार बदमाशों ने एक छात्रा के गले से सोने की चेन लूट ली थी।बदमाशों की पसंद
बदमाशों की पहली पसंद पल्सर बाइक है। इसमें भी डेढ़ सौ से दो सौ सीसी इंजन वाली बाइक। जो फर्राटा दौड़ती है। जिसको पकडऩे में पुलिस एकदम फेल है। कुछ साल पहले बदमाशों को पकडऩे नाकाम फैंटम बाइक स्पलेंडर को चेंज करते हुए पल्सर बाइक खरीदी गई थीं। क्षेत्र में घूमने के लिए अब भी फैंटम बाइक पल्सर ही हैं। वो भी डेढ़ सौ सीसी की बाइक, लेकिन बदमाशों को पकडऩे के लिए ये पल्सर बाइक भी फेल हो गईं। क्योंकि बदमाशों ने दो सौ सीसी की बाइक उठा ली। फेल अनट्रेंड पुलिस वाले


पुलिस विभाग ने अपने सिपाहियों को पल्सर बाइक तो दी लेकिन बदमाशों जैसी ट्रेनिंग नहीं दी। बदमाश वारदात करके निकल जाते हैं और पीछे पुलिस पहियों के निशान खोजती रह जाती है। जब तक पहियों के निशान नजर आते हैं बदमाश दूर निकल गए होते हैं। ऐसे में पुलिस वालों की भी क्या खता। उनको अपने एरिया तक ही बदमाशो का पीछा करना होता है। फिर वे भी रुक जाते हैं। आगे जाने की हिमाकत नहीं करते। क्योंकि आगे का एरिया किसी और का होता है। पल्सर की नहीं रुकती सेलएजेंसी के अनुसार पल्सर बाइक की डेढ़ सौ सीसी की लगातार बिक रही है। वर्ष 2011-12 में एवरेज 208 पल्सर बाइक मंथली बिक रही थी। इसमें ग्रोथ हुआ और मंथली सेल करीब 225 एवरेज हो गई। पल्सर में आई नई स्पोर्ट बाइक 200एनएस की सेल काफी अधिक रही। युवाओं के लिए यह पल्सर बाइक काफी पसंदीदा रही। इसमें लगातार इजाफा हुआ।'मार्केट में फ्लेक्चुएशन के बाद भी पल्सर बाइक की सेल अच्छी रहती है। एवरेजन 225 बाइक रही है। 200एनएस बाइक की सेल में काफी ग्रॉथ हुई है। युवा इस बाइक को अधिक पसंद कर रहे हैं.'- वरुण गर्ग, पार्टनर विक्रांत ऑटोमोबाइलवारदात पर एक नजर

- 14 मई 2013 को दौराला में एक रिटायर फौजी से बाइक सवार लुटेरों ने आठ लाख रुपए लूट लिए थे। - 13 मई 2013 को मेडिकल थाना क्षेत्र में शेरगढ़ी की रहने वाली एक महिला से पल्सर सवार लुटेरों ने चेन लूट ली थी।- 13 मई 2013 को नौचंदी थाना क्षेत्र में आरटीओ पुल के पास भाई के साथ घर जा रही छात्रा से बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली थी।- 13 मई 2013 को परतापुर एरिया में ऑटो का इंतजार कर रही डॉक्टर की बेटी से पल्सर सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया लिया।- 11 मई 2013 को पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल एरिया से पैंतीस हजार रुपए लूटे थे।- 26 अप्रैल 2913 को खरखौदा थाना क्षेत्र में पल्सर सवार बदमाशों ने एक महिला से उसकी स्कूटी और दस लाख रुपए लूट लिए थे।

Posted By: Inextlive