Kanpur: हरबंश मोहाल थाने से चंद कदम की दूरी पर होटल गिरजा इन में चल रहा था गंदा धंधा. लडक़े-लड़कियां रूम लेकर अश्लीलता करते थे. यहां पर उनको आसानी से बिना आईडी के रूम मिल जाता था. संडे को सीओ कलक्टरगंज की अगुवाई में पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर 11 जोड़ों को अश्लीलता करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही होटल मालिक मैनेजर और वेटर को भी अरेस्ट कर लिया है. छापेमारी की खबर से आसपास के होटल्स में हडक़म्प मच गया. आनन-फानन में मालिकों ने होटल खाली करा दिए.


बचने के लिए बताया पति-पत्नीछापेमारी में पकड़े गए 11 जोड़ों के पुलिस को देखकर होश उड़ गए थे। उन लोगों ने बचने के लिए पहले खुद को पति-पत्नी बता दिया, पर कोई भी शादी का प्रमाण नहीं दे सका। ज्यादातर लडक़े लड़कियां स्टूडेंट हैं, जबकि एक अधेड़ युवती के साथ गिरफ्तार किया गया है। होटल मालिक अशोक गुप्ता और ध्रुव गुप्ता ने खुद को बचाने के लिए लडक़े-लड़कियों पर झूठ बोलकर रूम लेने का आरोप मढ़ दिया। दोनों ने पुलिस को शुरुआत में बताया कि सभी जोड़ों ने खुद को पति-पत्नी बताकर रूम लिया था, लेकिन पुलिस के कड़ाई करने पर सारी सच्चाई उगल दी। हजार रुपए घंटे में रूम
गिरजा इन होटल में बिना आईडी के रूम मिल जाता था। वहां पर साधारण रूम का किराया एक हजार रुपए प्रति घंटा चार्ज किया जाता था। जबकि एसी रूम का रेट डेढ़ हजार प्रति घंटा। वेटर डिमांड पर शराब और अय्याशी का सारा सामान रूम में उपलब्ध करा देते थे। पुलिस को होटल से बड़ी संख्या अश्लील साहित्य, ब्ल्यू फिल्म्स की सीडी आदि भी बरामद हुई है। मैनेजर ने पूछताछ में बताया कि रूम लेने वाले लडक़े फोन पर बुकिंग करा देते थे। उनसे बुकिंग का अलग रेट लिया जाता था। पुलिस को मालूम तो पहले से था


होटल गिरजा इन में पुलिसिया कार्यवाही से आसपास के होटल मालिक हैरान हैं। उनके मुताबिक, गिरजा इन होटल में पुलिसकर्मियों का आना-जाना था। वहां पर पुलिस वालों को खास सुविधा दी जाती थी। थाने के कई सिपाही भी देर रात होने पर उसी होटल में रुक जाते थे। ज्यादातर हैं स्टूडेंट्स गिरजा इन होटल में छापे में पकड़े गए जोड़ों में ज्यादातर स्टूडेंट हैं। वे अच्छी फैमिली से हैं। पुलिस को देखते ही वे गिड़गिड़ाने लगे। उन लोगों ने पूछताछ में पहले गलत नाम बताया, लेकिन बाद में एक-एक करके सभी अपना सही नाम और पता बता दिया। शाम को लगती है जुए की फड़पुलिस ने गिरजा इन होटल में दोपहर में छापा मारा, तो वहां पर 11 जोड़े अश्लीलता करते हुए पकड़ गए। अगर पुलिस शाम को वहां पर छापा मारती, तो वहां से जुएं की फड़ भी पकड़ी जाती। इलाकाई लोगों के मुताबिक होटल में शाम को हाईप्रोफाइल लोग जुआ खेलने आते हैं। यहां जुआ खेलने के लिए लोग रूम बुक कराते हैं। इससे होटल मालिक को दोहरा फायदा मिलता था। वे रूम का किराया लेने के साथ हर आदमी से नाल भी वसूलते थे.  पारिवारिक विवाद में खुला राज

हरबंश मोहाल के तेलियाना में रहने वाले गिरजा शंकर गुप्ता के नाम पर होटल गिरजा इन और गिरजा पैलेस है। गिरजा शंकर की मौत के बाद उनके बेटों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उत्तम गुप्ता गिरजा पैलेस का कामकाज देखने लगे, वहीं अशोक गुप्ता और धु्रव गुप्ता होटल गिरजा इन संभालने लगे। पुलिस ने 3 अप्रैल को गिरजा पैलेस में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने उत्तम गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। उत्तम को शक था कि भाइयों ने ही मुखबिरी कर उसके यहां छापा डलवाया था। कुछ दिनों पहले ही उत्तम जमानत पर जेल से छूटे थे। माना जा रहा है कि उत्तम ने ही बदला लेने के लिए भाइयों का राज पुलिस के सामने खोल दिया। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.  "गिरजा इन होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस के छापे में वहां से दो दर्जन से अधिक लोग पकड़े गए हैं। इसमें 11 लड़कियां है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। "- राहुल, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive