-जमुआ पुलिस ने मनोज राम को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अजीत राम फरार

-महीने भर पूर्व दिल्ली के व्यवसायी का हीरा चोरी करने का आरोप

-वारंट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस सुराग नहीं मिलने पर लौट गई थी बैरंग

RANCHI: गिरिडीह की जमुआ पुलिस ने इलाके से आठ करोड़ रुपए मूल्य का हीरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मेढोचपरखो गांव से मनोज राम नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भांजा अजीत राम फरार है। बताया जा रहा है कि अजीत राम एक माह पूर्व ही हीरा चोरी कर लाया था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दिल्ली में काम करता था अजीत

जानकारी के मुताबिक, मनोज कुमार राम ने भांजे अजीत राम को दिल्ली के एनसीआर कॉलोनी में एक व्यवसायी के यहां काम पर लगाया था। करीब एक माह से वह वहां काम कर रहा था। इसी क्रम में एक दिन वह व्यवसायी के घर से हीरे की चोरी कर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस वारंट लेकर उसकी तलाश में गिरिडीह आई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिलने के कारण वह लौट गई।

दिल्ली पुलिस से मांगा विवरण

इस बाबत दिल्ली एनसीआर में कांड संख्या- भ्77/क्भ् के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि दिल्ली पुलिस से पूरा विवरण मांगा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। वहीं, गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

ख्0क्फ् में भी गिरिडीह से धराया था हीरे की अंगूठी का चोर

गौरतलब हो कि नौ जून, ख्0क्फ् को दिल्ली से चोरी कर भागे देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह निवासी रामदेव राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से चोरी की एक अंगूठी जब्त की गई थी। दिल्ली राजेंद्रनगर थाना के एसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया था कि तीन जून को दिल्ली के क्भ्बी बड़ा बाजार निवासी एक्सपोर्ट व्यवसायी सुधीर कपूर के घर से डेढ़ लाख की हीरे की अंगूठी चोरी कर भाग गया था।

Posted By: Inextlive