- विभूतिखंड पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक गैंग के संचालक को पांच लड़कों और तीन लड़कियों के साथ किया गिरफ्तार

LUCKNOW :

राजधानी में ऑनलाइन सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा है। वेबसाइट पर कॉल ग‌र्ल्स की बुकिंग के साथ ही व्हाट्सएप पर यह पूरा धंधा चल रहा है। रैकेट संचालक कोलकाता और अन्य शहरों से लड़कियों को मंथली पैकेज पर हॉयर करके लाते हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब विभूतिखंड पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक गैंग के संचालक को पांच लड़कों और तीन लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया। गैंग संचालक के पास से पुलिस को एक अवैध पिस्टल भी मिली है।

लाल पोलो कार की तलाश

इंस्पेक्टर विभूतिखंड बृजेश राय ने बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कठौता झील के पास नाइट अफसर अमरनाथ सरोज फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें झील के पास एक लाल रंग की पोलो कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। कुछ देर बाद वहां एक इंडिका कार आई, जिसमें तीन लड़कियां और कुछ लड़के बैठे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तभी लाल रंग की पोलो कार सवार दो युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच लड़के और तीन लड़कियों को पकड़ा।

सपा नेत्री का बेटा है रैकेट संचालक

इंस्पेक्टर के अनुसार रैकेट का संचालक विरामखंड निवासी विपिन शर्मा उर्फ साजन सपा नेत्री का बेटा है। उसके साथ पुलिस ने आजमगढ़ निवासी करम देव यादव, सीतापुर निवासी सतवंत सिंह, आदित्य वर्मा, इंदौर निवासी विकास यादव को पकड़ा है। विकास और करम देव ड्राइवर हैं और आदित्य खाना बनाता था। यह सभी विपिन शर्मा के लिए काम करते हैं।

कोलकाता से लाते थे लड़कियां

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई तीन लड़कियों में दो कोलकाता की हैं। वही एक लड़की लखनऊ के विभूतिखंड एरिया की है। रैकेट संचालक कोलकाता से लड़कियां हॉयर कर के लाता था। उन्हें हर 15 दिन में पेमेंट किया जाता है। लड़कियों को चिनहट स्थित एक किराये के मकान में रखा गया था। महिला पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनके पर्स से भी आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।

पिक एंड ड्रॉप की सुविधा

ऑनलाइन वेबसाइड पर बुकिंग के बाद विपिन शर्मा के साथी अंकित और अतुल कस्टमर से संपर्क करते थे। जिसके बाद विकास कस्टमर को अपने व्हाट्सएप नंबर से लड़कियों को फोटो भेजता था। फिर आस-पास के इलाके में स्थित होटल, लॉज और कस्टमर के बताये पते तक लड़कियों को डॉप किया जाता था। लड़कियों के साथ इंडिका कार में करमदेव, सतवंत और आदित्य जाते थे। इसी कार से लड़कियों को वापस भी लाया जाता था।

अवैध पिस्टल भी बरामद

पकड़े गए गैंग संचालक विपिन शर्मा के पास से पुलिस ने मुंगेर मेड एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। जिस लाल पोलो कार की तलाश कर रही है, उसे लेकर विपिन के साथी अंकित और अतुल लेकर फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पांच लड़कों और तीनों लड़कियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Posted By: Inextlive