RANCHI: विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है। इनमें विभिन्न जिलों के सात पुलिसकर्मियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नति दी गई और 10 पुलिसकर्मियों को एएसआई पद पर। वहीं एक पुलिसकर्मी को अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 से पहले नियुक्त पुलिसकर्मी, जो दसवीं पास थे, उन्हें एएसआई रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

ये बने एएसआई

-चाईबासा जिला बल में पदस्थापित आ/1542 लालू कुमार शर्मा।

-सरायकेला जिला बल में पदस्थापित आ/1062 राकेश कुमार।

-हजारीबाग जिला बल में पदस्थापित आ/1587 सुनील कुमार, आ/1108 लखविंदर सिंह, आ/104 सरफराज अहमद व आ/1370 जितेंद्र सिंह।

-गिरिडीह जिला में पदस्थापित आ/1175 रंजीत कुमार।

-गुमला जिला बल में पदस्थापित आ/231 हेमंत साहू।

-जमशेदपुर जिला बल में पदस्थापन आ/823 तरुण कुमार पांडे।

-चतरा जिला बल में पदस्थापित आ/278 मोहम्मद शाहिद।

इन्हें हवलदार में प्रोन्नति

-झा.स.पु.-2 टाटीसिल्वे में पदस्थापित आ/190 सोनू व आ/59 वीर कुमार सिंह।

-झा.स.पु.-4 बोकारो में पदस्थापित आ/753 राजीव रंजन।

-झा.स.पु.-9 साहेबगंज में पदस्थापित आ/435 अमित कुमार सिंह।

-कोडरमा जिला बल में पदस्थापित आ/467 दिलदार सिंह।

-बोकारो जिला बल में पदस्थापित आ/247 विवेक लाल।

-झा.स.पु.-7 हजारीबाग में पदस्थापित आ/168 मनोज कुमार मोहन।

ये बने एसआई

-आईआरबी -1 जामताड़ा में पदस्थापित हवलदार प्रवीण कुमार

Posted By: Inextlive