-मूर्ति विसर्जन शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस

ALLAHABAD: कई मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस की कस्टडी से छुड़ा कर उसके साथी लेकर चले गए। इस बीच पुलिस और उसके साथियों के बीच हाथापाई भी हुई। मामले में दो सिपाहियों को चोटें आई हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कई जगह दबिश दी।

गिरफ्तारी के लिए दी कई जगह दबिश

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेलवट गांव निवासी दीपक प्रधान पुत्र रामकिशन कई मामलों में वांछित चल रहा था। शुक्रवार की देर रात पुलिस को खबर मिली कि वह सण्डवा के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। बताते हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर पुलिस आगे बढ़ी तो उसके कुछ साथी पुलिस टीम से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस बीच दो सिपाही राजीव व नंदलाल जख्मी हो गए। भीड़ का फायदा उठाते हुए वह साथियों संग अभियुक्त फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। धर-पकड़ में दो सिपाहियों को खरोंच आई है।

Posted By: Inextlive