- सहारा स्टेट में गौरव की हत्या का मामला

- युवती और उसके दो साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के सहारा स्टेट में गौरव के कत्ल की कहानी उलझ गई है। गौरव के फैमिली मेंबर्स ने एसएसपी से मिलकर अहम जानकारी दी। बताया कि उनके रिश्तेदार ने अवैध संबंधों की जानकारी देने पर कत्ल किया। वारदात के बाद से उनका रिश्तेदार, रिश्तेदार के भाई और एक युवती गायब हैं। इस मामले में एसएसपी ने सीओ कैंट को निर्देश दिया। कहा कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा करें।

एसएसपी से मिलीं सरोज, राजेश को बताया बेकसूर

गगहा निवासी अमरनाथ सिंह सिंगापुर में कमाते हैं। उनकी पत्‍‌नी सरोज सिंह, बड़े बेटे गौरव और छोटे बेटे राज उर्फ विशाल सिंह घर पर रहते हैं। सहारा स्टेट बहार में दो साल पहले मकान लिया है। वह दोनों बेटों के साथ वहां रहती हैं। छह जनवरी को सरोज अपने छोटे बेटे राज के साथ लखनऊ चली गई। क्फ् जनवरी को गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पर पहुंची सरोज ने रिश्तेदार राजेश पटेल पर शक जताया। सिंगापुर में रहने वाले अमरनाथ सिंह भी आ गए। वेंस्डे को सरोज ने एसएसपी को एक बयान हल्फी दी। बताया कि गौरव के मर्डर में डांगीपार निवासी रिश्तेदार, उसकी परिचित युवती का हाथ है।

अवैध संबंधों की जानकारी देने पर हुई हत्या

सुमन ने एसएसपी को बताया कि आरोपी रिश्तेदार प्रापर्टी का कारोबार करता है। उसका बड़ा भाई कुछ माह पूर्व गुजरात गया था। वहां डांस पार्टी में काम करने वाली एक लड़की से उसको प्रेम हो गया। दोनों गोरखपुर लौटे तो वृंदावनी कालोनी में कमरा दिला दिया। इस बीच रिश्तेदार के छोटे भाई से भी युवती का मिलनाजुलना शुरू हो गया। नये अवैध संबंधों की जानकारी गौरव को हो गई। भाई से अवैध संबंधों की पोल खोलने पर प्रापर्टी डीलर ने गौरव की हत्या कर दी। मर्डर के बाद से रिश्तेदार, उसका भाई और गुजरात की युवती गायब हैं। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि एक दरोगा की भतीजी से गौरव की बातचीत होती थी। काल डिटेल खंगालने पर इसकी पुष्टि हुई है। नई जानकारी सामने आने के बाद मर्डर की कहानी उलझ गई है।

इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। गुजरात की युवती, उससे संबंधित दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

अजय कुमार पांडेय, एएसपी, सीओ कैंट

Posted By: Inextlive