PATNA : सेना में भर्ती कराने के नाम पर कराड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस गिरोह के सरगना मुन्ना को पीआर पर लेगी। इस गिरोह ने कितने लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस इसकी सूची तैयार कर रही है। विदित हो कि एक दिन पहले एसएसपी मनु महाराज की टीम ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इनके पास से 15 लाख रुपए नगदी सहित अन्य सामान जब्त किया था। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इन लोगों ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस मुख्य आरोपी मुन्ना से डिटेल में पूछताछ कर रही है, क्योकि गिरोह का सरगना मुन्ना ही है और उसी के आधार पर पुलिस ठगी के शिकार लोगों की सूची तैयार कर रही है।

काफी सक्रिय थे एजेंट

आर्मी में जीडी की भर्ती होती थी तो उसमे लाखों लोग फार्म भरते थे। गिरोह का सरगना मुन्ना अपने एजेंट को सभी क्षेत्रों में सक्रिय कर देता था। इसके बाद वो अभयार्थियों से रुपए ले लेता था। इसमे कई लोग ऐसे होते थे जो अपने टैलेंट से भर्ती होते थे। इनका क्रेडिट भी वो लोग ही ले लेते थे।

जेल से छूटते ही शुरू किया धंधा

मुख्य आरोपी मुन्ना पहले भी इस तरह के गोरखधंधे में जेल जा चुका है। तीन महीने पहले ही वो जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसने अपना एक टीम बनाया और टीम बनाकर फिर से लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मुन्ना इस काम 2004 से जुड़ा है।

Posted By: Inextlive