-सुभाषनगर पुलिस को गोल्डी का मिला फोटो, व्हाट्सएप पर किया सरकुलेट

-पुलिस को उम्मीद, व्हाट्सएप की मदद से गोल्डी गिरफ्तारी में मिलेगी मदद

-सुभाषनगर पुलिस को गोल्डी का मिला फोटो, व्हाट्सएप पर किया सरकुलेट

-पुलिस को उम्मीद, व्हाट्सएप की मदद से गोल्डी गिरफ्तारी में मिलेगी मदद

BAREILLY: BAREILLY: सुभाषनगर में हुए श्याम हत्या के आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने व्हाट्सएप का सहारा लिया है। पुलिस के हाथ गोल्डी की एक तस्वीर लग गई है। पुलिस ने उस तस्वीर को सभी थानों की पुलिस के मोबाइल पर फारवर्ड कर दिया है। पुलिस का मानना है कि गोल्डी ने ही श्याम की हत्या की है, लेकिन उसकी हत्या किसने कराई यह तभी साफ हो सकेगा जब गोल्डी गिरफ्तार होगा।

गांव में असली नाम कुछ और

गोल्डी का असली नाम कुछ और है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने शहर में खुद को गोल्डी के रूप में प्रेजेंट किया। जिससे सभी लोग उसे गोल्डी के नाम से ही जानते हैं। उसका परिवार दो गांवों में रहता है। पुलिस इन गांवों में गोल्डी नाम से पता करने गई तो किसी ने इस नाम के शख्स के रहने से ही इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस उसका एक तस्वीर को बरामद करने में कामयाब हो गई।

बड़ी मुश्किल से मिली एक फोटो

इस फोटोग्राफ में गोल्डी बनियान पहन रखी है। पुलिस ने केस के वादी रोहित व उसके मामा डम्पी को भी गोल्डी का फोटो दिखाया तो दोनों ने उसे पहचान लिया। रोहित ने बताया कि गोल्डी ने ही श्याम को गोली मारी थी। पुलिस ने तुंरत श्याम के फोटो थाने के सभी दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया। पुलिस ने गोल्डी के बड़े फोटोग्राफ भी अलग से तैयार करा लिए हैं। ताकि, उसका फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई जा सके।

सभी चल रहे फरार

पुलिस का शक है कि इस हत्याकांड में शेरू के घर से कुछ न कुछ लिंक जरुर है। इसी के चलते पुलिस ने एक बार फिर से शेरू के घरों में दबिश दी लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। शेरू के दोनों भाई गब्बर व अनिल भी घर से लापता हैं।

गोल्डी का फोटो मिल गया गया है। व्हाट्स एप के जरिए उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। गोल्डी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असली वजह का पता चल सकेगा।

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी सेकेंड

Posted By: Inextlive