आगरा। थाना खंदौली में तैनात सिपाही की डेंगू ने जान ले ली। परिजनों ने विभाग पर छुट्टी न देने का आरोप लगाया। शुक्रवार की देर रात सिपाही ने हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

एक साल से था खंदौली में तैनात

फीरोजाबाद, गांव पथरवा थाना फरीहा निवासी 34 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र स्व। फूल सिंह 2011 बैच का सिपाही था। एक साल पहले उसकी तैनाती थाना खंदौली में हुई। दो-तीन दिन पहले उसे बुखार आया। परिजनों के मुताबिक आठ अक्टूबर को उसने छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी, पर उसे लीव नहीं दी गई। ड्यूटी के दौरान उसकी तबियत और बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक विजय नगर कॉलोनी स्थिति हॉस्पिटल से उसका इलाज चला। यहां पर हालत ठीक न होने पर एमजी रोड स्थित हॉस्पिटल में एडमिट कराया। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक सिपाही को डेंगू हुआ था। पत्नी उर्मिला की रो-रोकर बुरी हालत है। सिपाही के तीन बेटे 14 वर्षीय दिव्यांशु, 12 वर्षीय हिमांशु और डेढ़ साल का ईशू है।

Posted By: Inextlive