RANCHI : रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकिदरी घाटी में शनिवार सुबह झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के जवानों से भरी बस अनकंट्रोल्ड होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 15 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

देवघर जा रही थी बस

घायल पुलिसकर्मियों के मुताबिक उनकी दो बस सिकिदरी घाटी होते हुए देवघर जा रही थी। इसी दौरान घाटी में बस अनियंत्रित हो गई जिसके बाद सड़क किनारे पहाड़ से बस की टक्कर हो गई। घटना की सूचना के बाद सिकिदरी व रजरप्पा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा। 17 जुलाई से 15 अगस्त तक देवघर में चलने वाले श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए रांची से जैप के ये जवान देवघर जा रहे थे।

ये जवान हुए घायल

शशि शेखर मिश्रा (22 वर्ष)

ब्रजकिशोर राम (22 वर्ष)

अमरजीत कंसारी (22 वर्ष)

आनंद कुमार (23 वर्ष)

राजू (23 वर्ष)

शुभम सौरव (22 वर्ष)

मनीष कुमार (22 वर्ष)

अनुज कुमार (21 वर्ष)

निर्मल कुमार (22 वर्ष)

अभिमन्यू कुमार (22 वर्ष)

प्रिंस कुमार (22 वर्ष)

Posted By: Inextlive