इंडिया की धर्मगुरु राधे मां पिछले कई दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन फिलहाल इस बार वह ब्रिटनी स्‍पीयर्स को लेकर चर्चा में आ गईं। जी हां अमेरिकन सिंगर और एक्‍ट्रेस ब्रिटनी स्‍पीयर्स राधे मां की फैन हैं। इतना ही नहीं ब्रिटनी उन्‍हें टि्वटर पर फॉलो भी करती हैं।

राधे मां के इतने फॉलोवर
एक महिला द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाना, फिर बाद में मिनी स्कर्ट पहनकर फोटो खिंचाना राधे मां को और चर्चित बनाता जा रहा है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से घिरी राधे मां पुलिस के चक्कर में फंस जाएंगी यह किसी ने नहीं सोचा था। खैर राधे मां को चाहें जितना दोषी ठहराया जा रहा हो, इसके बावजूद उनके फैंस में कमी नहीं आ रही। अभी तक जहां सुभाष घई, ऋषि कपूर और सोनू निगम राधे मां का फेवर ले चुके हैं, तो वहीं अब टि्वटर पर राधे मां के फॉलोअर में ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम आने से हलचल मच गई। वैसे यह एक पैरोडी टि्वटर एकाउंट है।

lo, just got to know that real @britneyspears is following me. Another Raadhe Ma fan?

— Radhe Maa Bhakt (@manojnayak) August 20, 2015


विवादों से नहीं छूट रहा पीछा
हाल ही में विवादों में सामने आई महाराष्ट्र की राधे मां उर्फ सुखविदंर कौर के ऊपर से अब मुसीबते हटने का नाम नहीं ले रही हैं। राधे मां उर्फ सुखविदंर कौर पर जल्द ही मुंबई की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक महिला वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बांब्वे हाईकोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने राधे मां पर सत्संग में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। हालांकि दहेज वाले मामले में वह गिरफ्तारी से बच गईं। समय मिलने की वजह से उन्होंने पहले ही कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी थी, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी वह मुसीबतों में फंसती जा रही है। अब उन पर मिनी स्कर्ट पहनने के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। खुद को दुर्गा जी बताने वाली राधे मां पर धार्मिक भावनाओं को आहत  करने का आरोप लगा है।

 

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari