क्लिपिंग के आधार पर ब्लैकमेल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

ALLAHABAD: शाहगंज थाने में एक युवती के साथ रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता होलागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मार्च में घटना, सितंबर में रिपोर्ट

घटना इस साल मार्च माह की बताई जा रही है। पीडि़ता का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी दोस्ती औता मेजा निवासी अनुराग मिश्रा से हुई थी। एक-दूसरे की मदद के साथ वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इससे प्रेम संबंध बन गया। इसकी जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने राजी खुशी दोनों की शादी करा दी।

होटल में बुलाकर कर दिया खेल

युवती का आरोप है कि शादी के बाद अनुराग का व्यवहार बदल गया था। उसके परिवार के सदस्य भी किसी न किसी बहाने उसे तंग करने लगे थे। सारी बातें उसने अनुराग को बतायीं तो वह उसे शाहगंज स्थित शगुन लाज में ले गया। यहां उसने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। तभी से वह वही वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। तहरीर में उसने अनुराग के अलावा ससुराल पक्ष के शैलेंद्र मिश्रा, शीला देवी समेत अन्य लोगों का नाम भी लिया है। उसका कहना है कि ससुरालवालों से आजिज आकर उसने घरवालों को बताया तो उन्होंने पुलिस की मदद लेने का सुझाव दिया। थाने पर रिस्पांस नहीं मिला तो शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों से की।

उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गयी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। विवेचना में जैसे साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार

इंस्पेक्टर शाहगंज

Posted By: Inextlive