-आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद आ रही समस्या

Bareilly: अनिवार्यता खत्म होने के बाद लोग बैंक अकाउंट ओपन कराने में आधार कार्ड देने से बच रहे हैं। इसका बड़ा असर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अकाउंट पर पड़ रहा है। क्योंकि लोगों का खाता घर पर नहीं खुल पा रहा है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में डाटा वेरीफाई कराने की एक सप्ताह की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। उधर, अकाउंट का टारगेट अचीव न होने से पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी टेंशन में आ गए हैं।

स्टाफ की कमी से पड़ रहा असर

वरिष्ठ शाखा प्रबंधन हरीश कुमार ने बताया कि बैंक का काम सही चल रहा है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण ज्यादातर स्थानों पर लोगों घर पहुंचने में समस्या आ रही है। इस समय डिवीजन में चार सौ के आसपास कर्मचारी हैं। इतने ही और हो जाएंगे तो कार्य तेज होने लगेगा।

घर से वापस लौट रहे कर्मचारी

घर बैठे लोगों के खाता न खुलने का मुख्य कारण आधार कार्ड की अनिवार्यता बताई जा रही है। क्योंकि जब बैंककर्मी घर पर खाता खोलने पहुंचते हैं, तो हैंडहेल्ड डिवाइस में सबसे पहले आधार नम्बर मांगता है और लोग इससे बचते हैं, जिस कारण से खाते नहीं खुल पा रहे हैं।

288 स्थानों पर शुरू हाेगी सुविधा

बरेली डिवीजन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 288 स्थानों पर खोलना है। वर्तमान में पांच ही स्थानों पर ही काम हो रहा है। 288 स्थानों पर और यह सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव है, जो जनवरी में शुरू कर दी जाएगी।

तीन हजार ने खाता ओपन

पोस्ट पेमेंट बैंक में पिछले तीन माह में तीन हजार लोगों के खाते खोले गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा प्रधान डाकघर के शाखा में 1500 खुले हैं। इस समय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में इस समय पांच स्थानों पर खाता खोलने के सुविधा है। इनमें से दो स्थान पीलीभीत के हैं।

मिलेगा स्मार्ट फोन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने वाले कर्मचारियों को हैंडहेल्ड के बजाया स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इसी के माध्यम से सभी के खाते घर बैठे खोले जाएंगे। स्मार्ट फोन चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वर्जन-

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण ज्यादातर स्थानों पर घर-घर जाकर खाता खोलने में समस्या आ रही है। जनवरी से व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। आधार कार्ड की अनिवार्यता भी समाप्त होने से भी समस्या हो रही है।

हरीश कुमार गंगवार

वरिष्ठ प्रबंधक

Posted By: Inextlive