9 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन 1915 में महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय तक रहने के बाद भारत वापस लौटे थे।

कानपुर। हर वर्ष की तरह इस साल भी आज के दिन यानी कि 9 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय तक रहने के बाद भारत वापस लौटे थे और बाद में अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था। उनके लौटने के ख़ुशी में ही हर साल 9 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। भारत के ऐसे लाखों लोग हैं, जो अमेरका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि देशों में रहते और नौकरी करते हैं। ये लोग उन देशों की अर्थव्यवस्था और तरक्की में योगदान देते ही हैं साथ ही हर साल अपने देश भारत में अपनी कमाई का एक हिस्सा भी भेजते हैं।
सबसे ज्यादा पैसा भेजते हैं विदेश में रहने वाले भारतीय
ये हिस्सा भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम साबित होता है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में विदेश में काम करने वाले भारतीयों ने 79,450 मिलियन डॉलर हमारे देश में भेजा था। यह हिस्सा भारत के जीडीपी का 2.8 प्रतिशत है। इसी तरह वे विदेशी मुद्रा भेजकर भारत के अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं। बता दें कि दुनिया में भारत एक ऐसा देश है, जहां के बाहर रहने वाले नागरिक सबसे ज्यादा अपने देश में पैसा भेजते हैं और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। यहां तक चीन भी इस मामले में बहुत पीछे है। विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों ने 2018 में अपने देश में सिर्फ 67,414 मिलियन डॉलर भेजा था। यह हिस्सा चीन के जीडीपी का सिर्फ 0.5 प्रतिशत है।
पिछले दस सालों में भेजे इतने पैसे
1975 में विदेश में काम करने वाले भारतीयों ने हमारे देश में 430 मिलियन डॉलर भेजा था। उस समय के हिसाब से यह राशि बहुत बड़ी थी। इसके बाद हर साल यह राशि बढ़ती गई, जैसे कि भारतीयों ने साल 1980 में 2,761, 1990 में  2,382,  2000 में 12,845 और 2008 में  49,977 मिलियन डॉलर हमारे में देश में भेजा था।  अब आइये देखें पिछले दस सालों में एनआरआई ने भारत में कितना पैसा भेजा है...

 

सालराशि (मिलियन डॉलर में)
2009 49,204
2010 53,480
2011 62,499
2012 68,821
2013 69,970
2014 70,389
2015 68,910
2016 62,744
2017 68,967
2018 79,450

body,div,table,thead,tbody,tfoot,tr,th,td,p { font-family:"Liberation Sans"; font-size:x-small } a.comment-indicator:hover + comment { background:#ffd; position:absolute; display:block; border:1px solid black; padding:0.5em; } a.comment-indicator { background:red; display:inline-block; border:1px solid black; width:0.5em; height:0.5em; } comment { display:none; }

Posted By: Mukul Kumar