Allahabad: सुप्रसिद्ध गीतकार व संगीतकार रविंद्र जैन को सैटरडे को प्रयाग गौरव व गंगा वाणी सम्मान से सम्मानित किया गया. विज्ञान परिषद सभागार में प्रयाग गौरव सम्मान एवं सांस्कृतिक आयेाजन जन सेवा समिति और ग्लोबल ग्रींस के तत्वावधान में आयोजित प्रोग्राम में रवीन्द्र जैन को यह सम्मान जस्टिस अरुण टंडन ने प्रदान किया.

डाक्यूमेंट्री मूवी रिलीज किया

प्रोग्राम में 'गंगा जीवन दायिनीÓ नामक डाक्यूमेंट्री मूवी को रविंद्र जैन ने रिलीज किया। इस मूवी में गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा की विभिन्न दशाओं को दर्शाया गया है। पहले यह समारोह इलाहाबाद म्यूजियम में आयोजित किया जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे विज्ञान परिषद के सभागार में शिफ्ट कर दिया गया. 

राजेश पुरोहित को गंगा मित्र सम्मान 

प्रोग्राम में ग्लोबल ग्रींस संस्था की तरफ से गंगा मित्र का सम्मान इलाहाबाद म्युजियम के डाइरेक्टर राजेश पुरोहित को उनके रिसर्च वर्क के लिए प्रदान किया गया। इस दौरान रविंद्र जैन ने कहा कि यह सम्मान पाना उनके लिए फख्र की बात है। उन्होंने प्रोग्राम में तमाम गीतों की प्रस्तुति देकर आडियंस का दिल जीत लिया।

Posted By: Inextlive