इलाहाबाद जिमखाना टेनिस एकेडमी की लाल बजरी पर सोमवार को खेले गये सभी वर्गो के सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रयागराज के खिलाडि़यों का जलवा रहा। दो वर्गो में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले कानपुर और वाराणसी के खिलाडि़याें का पत्ता भी आज साफ हो गया। सभी वर्गो के फाइनल मुकाबले प्रयागराज के खिलाडि़यों के बीच ही खेले जाएंगे।

बालिका अंडर 12 वर्ग में शताक्षीका सहायक ने पुण्याशा यादव को 7-3 से और अहाना मसीह ने चारवी सिंह को 7-4 से पराजित किया। बालिका अंडर 16 में शताक्षीका सहायक ने अलीशा वैथिनी को 7-5 से और आविशी सक्सेना (प्रयागराज) ने लावण्या खन्ना (कानपुर) को 7-5 से पराजित किया।

बालक अंडर 10 में अभ्युदय सिंह (प्रयागराज) ने राफेल चौहान (वाराणसी) को 7-5 से और अंजने राज ने ऐरेन मसीह को 7-4 से पराजित किया। बालक अंडर 12 में उत्कर्ष पाल ने प्रगल्भ कांत को 7-5 से और हर्ष सिंह ने अंजने राज को 7-4 से पराजित किया। बालक अंडर-14 में अतुल राय ने निकुंज भल्ला को 7-2 से और विवेक चंद्रा ने विवेक कुमार को 75 से पराजित किया। बालक अंडर 16 में अमन कुमार ने भावेश अग्रवाल को 7-3 से और मान केसरवानी ने ध्रुव बनर्जी को 7-3 से पराजित किया। मेंस ओपन एकल में अमन कुमार ने आदर्श चौधरी को 7-5 से पराजित किया।

Posted By: Inextlive