आज पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता को संबोधित किया। इस दाैरान पीएम ने कहा भारत ने आज अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। आइए यहां जानें कैसे...


नई दिल्ली (एएनआई)। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिशन शक्ति पूरा हो गया है और भारत ने आज अंतिरक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। हमारे वैज्ञानिकों ने लाइव सैटेलाइट को एंटी सैटेलाइट वेपन (A-SAT)से गिराकर भारत का नाम स्पेस पावर के रूप में दर्ज करा दिया है। यह हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है। रूस, अमेरिका और चीन के बाद एंटी सैटेलाइट सफलता पूर्वक लाॅन्च करने वाला भारत चाैथा देश बन गया है।सुबह 11:16 बजे एंटी सैटेलाइट वेपन लाॅन्च किया गया


न्यूज एजेंसी एएनआई को सरकार के सूत्रों से जानकारी मिली है कि बुधवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा एंटी सैटेलाइट वेपन का टेस्ट ओडिशा के बालासोर में किया गया है। सुबह 11:16 बजे एंटी सैटेलाइट वेपन लाॅन्च किया गया। इस दाैरान सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि एंटी सैटेलाइट ने लांच के सिर्फ तीन मिनट में ही अंतरिक्ष में करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर (लो अर्थ ऑर्बिट) में जाकर इंडियन सैटेलाइट को मार गिराया। इस सैटेलाइल के परीक्षण के समय डीआरडीओ के  चेयरमैन जी सतीश रेड्डी भी माैजूद थे।

पीएम ने दी थी जानकारीबता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन देने का ऐलान खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिया था। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज सवेरे 11.45- 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे थे।

Posted By: Shweta Mishra