मंडलीय कारागार में बह रही भक्ति की रसधारा

जेल में 360 बंदी नौ दिनों तक रखेंगे उपवास

GORAKHPUR: मंडलीय कारागार में नवरात्रि पर भक्ति की बयार बह रही है। जेल के सात मुस्लिम, एक महिला बंदीं सहित 360 लोगों ने नवरात्र का व्रत रखा है। व्रती बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने फलाहार की व्यवस्था की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी व्रतियों को उनकी सुविधा के अनुसार व्यवस्था दी जा रही है। बंदियों के नवरात्र व्रत रखने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

जेल में 360 बंदियों ने रखा नवरात्रि व्रत

मंडलीय कारागार में करीब दो हजार बंदी हैं। इनमें 360 लोगों ने नौ दिन व्रत रहने का आवेदन जेल प्रशासन को दिया था। इनमें सात मुस्लिम और एक विदेशी महिला बंदी वानथाई शामिल हैं। इसलिए जेल प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक और जेलर ने बंदियों के लिए फलाहार का इंतजाम कराया। बंदियों के दूध, फल और अन्य खानेपीने की चीजें मंगाई गई। ताकि बंदियों को कोई दिक्कत न हो सके। गुरुवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सभी बंदियों को दी जा रही व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सबकी धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए उनके पूजा-पाठ का इंतजाम किया गया है।

वर्जन

बंदियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है। नौ दिनों तक उन्हें अलग-अलग तरह का भोजन दिया जाएगा। सात मुस्लिम और एक विदेशी महिला बंदी ने व्रत रखा है।

डॉ। रामधनी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

Posted By: Inextlive