कई हफ्तों तक इंटरनेट पर आंखियों से गोली चला कर लोगों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश की अदाओं से जो लोग नहीं पिघले थे अब वो उनकी कमाई सुन कर जरूर घायल हो जाएगें। प्रिया की तेजी से बढ़ती फैन फॉलोइंग के जरिए कंपनिया प्रिया से अपना प्रचार करवाने के लिए बेताब हैं। जानिए एक पोस्ट शेयर करने के कितने पैसे ले रही हैं प्रिया...


हर दिन लगभग 6 लाख फॉलोवर बढ़ रहेप्रिया प्रकाश ने अपनी डेब्यू फिल्म के एक सीन में ऐसी आंख मारी की इंस्टाग्राम पर हर दिन लगभग उनके पास 6 लाख फॉलोइंग रिक्वेस्ट आती है। इस समय प्रिया के टोटल इंस्टाग्राम फॉलोवर लगभग 51 लाख हैं। कई बडी़ कंपनियां प्रिया की तेजी से बढ़ती फैन फॉलोइंग का फायदा उठाना चाहती हैं इसलिए प्रिया को मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार हैं। बता दें प्रिया का आंख मारने वाला जो सीन खूब वायरल हुआ था वो उनकी मलयालम डेब्यू फिल्म अरु अदार लव के एक गाने का सीन था। फैन फॉलोइंग के मामले में बडी़ हस्तियों को पछाडा़


प्रिया प्रकाश ने सिर्फ फैन फॉलोइंग के मामले में कई बडी़ हस्तियों को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। प्रिया की अदाओं से फिल्म इंडस्ट्री भी घायल हो गई है। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं पर अभी तक इस बाक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रिया प्रकाश ने डेब्यू फिल्म के बाद बढ़ाई अपनी फीस, अब इतने करोड़ की डिमांड

Posted By: Vandana Sharma