वैलेंटाइन वीक में स्कूल ड्रेस पहने आंख मारती ये लड़की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया की कुछ ही घंटों में ये लड़की स्टार बन गई। इसे देख कर हर किसी को अपने स्कूली दिनों के क्रश की याद आ गई होगी। यहां जानें कौन है ये लड़की और इस वीडियों में किसे आंख मार रही है।

क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया में इन दिनों वैलेंटाइन वीक के चलते लोग अपने पार्टनर्स को लेकर काफी रोमांटिक हो रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपने दिल का हाल बता रहे हैं। इन दिनों लोगों को सोशल साइट्स पर एक वीडियो भी खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की क्लास के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को रोमांटिक लुक्स दे रही है। अपने प्यार का इजहार करने के लिए लड़की लड़के की तरफ देख कर आंख भी मारती है। लड़की के ये एक्सप्रेशन लोगों को बहुत क्यूट लग रहे हैं। इस एक वीडियो के वायरल होने से वीडियो वाली लड़की के फॉलोवर्स खटाखट बढ़ने लगे हैं। लोग जम कर इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

पहले भी हुई हैं वायरल
प्रिया का आंख मारना और क्यूट स्माइल देना सोशल मीडिया पर युवाओं का दिल जीत रहा है। प्रिया का गाना 'मानिका मलयारा पूवी' हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना मलयाली भाषा में है। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। लोगों ने जम कर इस गाने को शेयर और लाइक किया। प्रिया के इस गाने को लगभग 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।   
ठेले पर फल बेचने वाला यह पाकिस्तानी स्ट्रीट सिंगर ऐसे बना सोशल मीडिया स्टार

 

देखें प्रिया प्रकाश का वायरल वीडियो...

 

 


Posted By: Vandana Sharma