मेट गाला 2018 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपडा़ और दीपिका पादुकोण एक बिल्कुल नए अवतार में दिखीं। इससे पहले आपने कभी इन दोनों को इस लुक में नहीं देखा होगा। प्रियंका ने अपने आप को सिर से पूरा ढका हुआ था तो वहीं दीपिका ने थाई हाई स्लिट गाउन पहन कर सबका अटेंशन अपनी ओर खींच लिया। न्यूयॉर्क में हो रहे साल 2018 के मेट गाला की थीम देवी देवताओं पर आधारित थी। आइए जानते हैं प्रियंका चोपडा़ और दीपिका ने किस तरह की ड्रेस पहनी थी और इसे किसने डिजाइन किया।

प्रियंका का रेड कारपेट लुक
न्यूयॉर्क, (आईएएनएस)। इन दिनों प्रियंका इंडियन इंस्डस्ट्री से ज्यादा हॉलीवुड में अपने काम के लिए जानी जा रही हैं। प्रियंका अपनी अमेरिकन ड्रामा सीरीज 'क्वांटिको' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों से प्रियंका असम में अपने बीहू डांस को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही थीं। अब प्रियंका मेट गाला साल 2018 में रेट कारपेट एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि मेट गाला के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपडा़ ने वाइन रेड कलर की 'स्ट्रैपलेस रल्फ लॉरेन गाउन' पहनी थी। प्रियंका ने इस गाउन के साथ ही एक हेड ड्रेस भी पहनी थी जो गोल्डन कलर की चेन से बना था। हेड ड्रेस पहनने के बाद सिर्फ प्रियंका का चेहरा ही दिखाई दे रहा था। इस ड्रेस के अलावा प्रियंका ने महरून कलर की डार्क लिपिस्टिक लगाई थी और काफी हैवी मेकअप भी किया था।

प्रियंका और दीपिका के बाद अब राधिका आप्टे ने भी साइन की ये दो इंग्लिश फिल्में, कहा हॉलीवुड इस मामले में बॉलीवुड से बेहतर


सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपडा़ की शादी की खबरें भी आईं सामने, जानें क्या है पूरा मामला

Posted By: Vandana Sharma