फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा सहित जायरा वसीम नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्टारकास्ट शूटिंग के लिए लंदन पहुंची है जहां वह जमकर मस्ती कर रही है।

 

features@inext.co.in 

KANPUR: प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग मूवी द स्काई इज पिंक की शूटिंग के लिए अपने को-स्टार्स फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ लंदन पहुंच चुकी हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आ रही हैं। द स्काई इज पिंक के साथ प्रियंका हिंदी मूवीज में दो साल के बाद वापसी कर रही हैं। 

 

View this post on InstagramRepost @florianhurelmakeupandhair Ganpati Bappa Morya!!! A new day a new location for the Sky is pink. @priyankachopra @the_sky_is_pink_movie

A post shared by Team Priyanka Chopra (@team_pc_) on Oct 13, 2018 at 4:31am PDT

शूटिंग के साथ मस्ती भी 

इस मूवी में फरहान अख्तर, प्रियंका के हसबैंड का किरदार निभा रहे हैं जबकि जायरा वसीम, प्रियंका चोपड़ा और फरहान की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। प्रियंका इससे पहले फरहान के साथ 2015 में आई मूवी दिल धड़कने दो में काम कर चुकी हैं। द स्काई इज पिंक की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर साफ लग रहा कि इस मूवी की कास्ट और क्रू लंदन में शूटिंग के साथ-साथ काफी मस्ती भी कर रही है। सोनाली बोस के डायरेक्शन में बन रही यह मूवी अगले साल फरवरी में रिलीज हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड फिल्म में इस हीरो के साथ नजर आएंगी कैटरीना कैफ

Posted By: Swati Pandey