प्रियंका चोपडा़ ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में अभिनय करने के लिए निर्देशक अली अब्बास जफर को न कह दिया है। इसके साथ प्रियंका और निक की सगाई होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। यहां जानें इनकी सगाई होने का सच और 'भारत' छोड़ पीसी किस तरह शादी की तैयारियों में जुटी हैं।


कानपुर। कई दिनों से प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब खबर है कि दोनों ने प्रियंका के 36वें बर्थडे पर गुपचुप सगाई भी कर ली है। लगता है कि दोनों ने एक साथ घर बसाने का फैसला ले लिया है। कुछ ही घंटों पहले सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास ने खुलासा किया था कि प्रियंका फिल्म छोड़ रही हैं और अब उनकी सगाई हो चुकी है, ऐसी बातें भी होनी लगीं। - प्रियंका ने 'भारत' में एक्टिंग करने को लेकर मना कर दिया और पीपुल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने कहा है कि हाल ही में प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर निक और प्रियंका ने सगाई कर ली थी।


- दोनों की इंगेजमेंट रिंग न्यूयॉर्क से खरीदी गई थी। दोनों ने ये बात फैंस से अब तक छुपा कर रखी थी पर अब इसका खुलासा हो चुका है। सोर्स ने बाताय की दोनों इंगेजमेंट करने के बाद बहुत खुश हैं और जल्द ही शादी की तैयारियों में जुटेगें।

- सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि निक जोनस प्रियंका को अपनी जिंदगी में लेकर काफी सीरीयस हैं और अब वो अपनी जीवन प्रियंका के नाम ही करना चाहते हैं। वहीं प्रियंका भी निक के साथ अपनी लाइफ खुशी से बिताना चाहती हैं। - निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी प्रियंका की कमबैक फिल्म 'भारत' को छोड़ने की बात पर कहा, 'हम प्रियंका के इस फैसले से खुश हैं और हमारी पूरी टीम उनके सुखमय जीवन की आशा करती है।' अली के इस ट्वीट को देख कर लगा कि वो भी प्रियंका की आने वाली जिंदगी के लिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। - मालूम हो कि निक जब इंडिया आए थे तभी प्रियंका और उनके हाथों की रिंग फिंगर में एक जैसी डिजाइन की अंगूठिंया स्पॉट की गई थीं। भारतीय मीडिया ने तभी उनकी सगाई के कयास लगा लिए थे और कहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

- निक एक पॉप सिंगर हैं जिनकी उम्र महज 25 साल है। वहीं प्रियंका हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। दोनों ने पहले तो एक दूसरे के परिवार को आपस में मिलाया और अब दोनों की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। तो क्या boyfriend निक जोनस की वजह से प्रियंका ने सलमान खान की 'भारत' को मार दी किकनिक जोनस ने किया खुलासा अपने से 10 साल बडी़ 'प्रियंका' को क्यों कर रहे डेट, देखें वीडियो

Posted By: Vandana Sharma