बी टाउन में इन दिनों प्रियंका और निक की शादी की ही खबरें छाई हुई है। वहीं शादी के बाद पहली बार प्रियंका अपनी मांग में निक के नाम का सिंदूर लगाए दिखीं। प्रियंका के हाथों में लाल चूड़ा और मांग में निक के नाम का सिंदूर नजर आया। यहां देखें मिसेज जोनस बनने के बाद इनकी ये शानदार तस्वीरें...


कानपुर। बी टाउन की सबसे बड़ी शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन में की। अब वेडिंग वेन्यू छोड़ते वक्त उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं वो हाथों में लाल चूडा़ पहने और मांग में निक के नाम का सिंदूर लगाए नजर आईं। तस्लीरों में निक अपने अलग ही टशन में दिखे पर प्रियंका के सामने उनके पतिदेव कुछ फीके ही नजर आए।प्रियंका के विदेशी दूल्हे निक ने देसी अंदाज में लगाए ठुमके, देखें संगीत सेरेमनी की ये शानदार तस्वीरेंतस्वीरें: प्रियंका बनी निक की दुल्हनिया आज लेंगी सात फेरे, मेहंदी-हल्दी की फोटो यहां देखें

 

Posted By: Vandana Sharma