प्रियंका चोपडा़ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेंहदी सेरेमनी में स्पॉट की गईं। आकाश और श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी मेंहदी सेरेमनी में प्रियंका और निक ने साथ में शिरकत करने की भी खबरें आ रही हैं। देखें तस्वीरें...


प्रियंका बोलीं 'लव यू बोथ'कानपुर। प्रियंका चोपडा़ मंगलवार शाम को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की मेंहिदी सेरेमनी में पहुंची। प्रियंका ने आकाश और श्लोका के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बधाई हो आकाश और श्लोका... ये बहुत खूबसूरत सेरेमनी है। मेंहदी है रचने वाली... लव यू बोथ। प्री, प्री इंगेजमेंट पार्टी।' प्रियंका ने इस पोस्ट के जरिए दोनों के आगामी जीवन के लिए बधाई दी है। इस पोस्ट पर फैंस भी दोनों को खूब बधाईयां दे रहे हैं। इस तस्वीर में श्लोका और आकाश काफी सिंपल ढंग से तैयार हैं और प्रियंका हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं।प्रियंका-निक के हाथ में एक जैसी रिंग
प्रियंका और निक इंडिया आने के बाद प्रियंका की मां से मिले फिर वकेशन पर गोवा गए। दोनों ने गोवा में काफी अच्छा वक्त बिताया। गोवा से लौटते वक्त दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग दिखी। तबसे दोनों की सगाई और शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जुलाई या अगस्त तक सगाई कर सकते हैं। बी टाउन से आ रही खबरों की माने तो प्रियंका और निक नवंबर तक शादी भी कर लेगें। प्रियंका निक की फैमिली से पहले ही मिल चुकी हैं और भारत में वो निक को अपनी मां और फ्रेंड्स से मिलाने के लिए ले कर आई थीं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक चुप्पी साधी हुई है।प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के हाथ में दिखी एक जैसी अंगूठी, सगाई की तारीख हुई पक्कीप्रियंका चोपडा़ गोवा में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग लंच डेट पर हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma