बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ अपने 36वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को बढा़वा देना चाहती हैं। इसके लिए प्रियंका ने महिलाओं को एक खास सौगात दी है। यहां जानें विस्तार से...


महिलाओं को इस काम में देंगी छूटकानपुर। प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए एक खास अनाउंसमेंट की है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है और महिलाओं को इतनी वरीयता नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। वो कहते हैं ना 'चैरिटी बिगन्स ऐट होम' तो इसके लिए प्रियंका चोपडा़ ने अपने बर्थडे पर एक खास कदम उठाया है। दरअसल प्रियंका अपना प्रोडक्श हाउस 'पर्पल पेबल' रन कर रही हैं जिसमें काम कर रही फीमेल एमप्लाइज को वो एक सहूलियत देना चाहती हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली हर महिला को प्रियंका कभी भी आने और जाने की फ्लेक्सीबिलिटी देना चाहती हैं।प्रियंका की मां ने इस पर कहा
प्रियंका के इस फैसले की सराहना कंपनी के लोगों के अलावा उनकी मां मधु चोपडा़ ने भी की। इस पर उनकी मां मधु चोपडा़ ने खुशी जताते हुए कहा, 'हमारे प्रोडक्शन हाउस का 80 प्रतिशत स्टाफ शादीशुदा है, हमें उनका ख्याल रखना होगा। ये आइडिया मुझे ऐसे आया- क्यों महिलाओं को अपनी जिंदगी में दो चीजों के बीच हमेशा च्वाइस करनी पड़ती है। इसलिए हमलोग ये पॉलिसी अपना रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा सहूलियत हमारी फीमेल वर्कर्स को होगी। हमलोग प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं की टाइमिंग फ्लेक्सिबलकर रहे हैं पर हर वक्त वो स्टाफ के अधिकारियों से संपर्क में रहेगीं।'प्रियंका करना चाहती हैं ये कामप्रियंका के इस बेहतरीन फैसले से जहां उनके प्रोडक्शन हाउस के कर्मचारियों में खुशी की लहर दोड़ गई है। वहीं वो प्रियंका के इस कदम से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। मधु चोपड़ा इस पर बोलीं, 'प्रियंका एक फेमिनिस्ट की तरह उभर कर सामने आ रही हैं और वो एक ऐसा वातावरण अपने आसपास चाहती हैं जहां प्यार और सुरक्षा हो। उनको सिर्फ मैटरनिटी लीव दे कर और कंपनीज की तरह वो अपना पल्ला झाड़ना नहीं चाहतीं। हमारे एक मेल एंप्लाई ने भी चार हफ्ते की पैटर्निटी लीव ली थी, जिससे हमें कोई ऐतराज नहीं हुआ।'इन 10 तस्वीरों में देखें प्रियंका चोपडा़ की नॉन ग्लैमरस पर्सनल लाइफप्रियंका-निक फिर हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट, इस वजह से खुश हो बीच सड़क पर झूम उठीं पीसी

Posted By: Vandana Sharma