इन दिनों न्यूली मैरिड प्रियंका चोपडा़ और उनके पति निक जोनस के बीच 10 साल के ऐज गैप को लेकर लोग काफी गाॅसिप कर रहे हैं। अब एक लंबे समय बाद प्रियंका ने इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भड़ास भी निकाल ली है। जानें प्रियंका ने क्या कहा...


features@inext.co.in  KANPUR: जब 36 साल की प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने का फैसला किया था तो लोगों ने उनके बीच के उम्र के अंतर को लेकर उनका काफी मजाक बनाया था। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने इसपर रिएक्ट किया है। चलिए जानते हैं प्रियंका ने इस पर रिएक्ट करते हुए क्या कहा। प्रियंका ने निक संग ऐज गैप पर कहा


प्रियंका ने निक संग 10 साल के ऐज गैप पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुझे यह बात बहुत फनी लगती है। इंडिया में महिलाएं खुद से उम्र में बड़े मर्दों को पसंद करती आई हैं, पर उसे नॉर्मली लिया जाता है। शादी की उम्र के फासले पर बहस नहीं होनी चाहिए, हमें इस तरह की बात करते हुए भी शर्म आनी चाहिए।' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स को एक उम्र के बाद काम मिलने में भी परेशानी होती है।बैरियर टूटने की है खुशी

इसको लेकर प्रियंका का कहना है, 'हमारे यहां सोच है कि 30 की उम्र के बाद हिरोइन का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन एक हीरो 50 से 60 की उम्र में भी रोमांटिक रोल कर सकता है। यह बैरियर हमारे दिमाग में फिट हो गया है, लोग इसे तोड़कर आगे बढऩे में आलस महसूस करते हैं। हालांकि, पिछले एक दशक में एक्ट्रेसेस ने इसको तोड़ा है।''प्रियंका ने निक को फुसला कर की शादी' कहने पर इन्होंने मांगी माफी, जो और सोफी ने जम कर लताड़ाप्रियंका के निक को बरगला कर शादी करने की अफवाह पर भड़की मां मधु चोपड़ा, कह डाली ये बात

Posted By: Vandana Sharma