प्रियंका चोपडा़ कुछ दिनों पहले निक के साथ सिंगापुर में उनके कॉनसर्ट में दिखी थीं अब वो भारत लौट आई हैं। उनके इंडिया लौटने के बाद सामने आई तस्वीरों को देख कर फैंस के मन में कई सवाल मन में उठ रहे हैं। यहां देखें प्रियंका की तस्वीरें और जानें हर सवाल का जवाब...


कानपुर। देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग सिंगापुर में उनके कॉनसर्ट का हिस्सा बनने पहुंची थीं। अब प्रियंका वहां से अकेली इंडिया लौटीं हैं और उनके हाथ से निक की इंगेजमेंट रिंग भी गायब दिखी।- प्रियंका मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में एफआईसीसीआई(फिक्की) के एक इवेंट को अटेंड करने दिल्ली पहुंचीं थीं। इवेंट के दौरान प्रियंका के हाथ से सगाई की अंगूठी गायब दिखी। मालूम हो कि ये रिंग निक ने लंदन से स्पेशल प्रियंका के लिए ही खरीदी थी।- इस बार जब प्रियंका इंडिया लौटीं तो उनके साथ न तो निक दिखे न ही उनकी सगाई की अंगूठी। फंग्शन के दौरान प्रियंका कहीं खोई-खोई सी भी नजर आईं। इस समारोह में प्रियंका के कई डिफ्रेंड मूड देखने को मिले।


- प्रियंका इस समारोह में कभी खिल कर हंसती दिखीं तो कभी खोई हुई नजर आईं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने बॉलीवुड कमबैक सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' में अभिनय करने से मना कर दिया था। मालूम हो कि फिल्म में अब प्रियंका की जगह कैटरीना अभिनय करते दिखेगीं।

- फिल्म 'भारत' को छोड़ने के बाद प्रियंका और निक की सगाई करने की खबरें भी सामने आने लगीं। कहा जा रहा था कि दोनों ने करीब दो महीने पहले ही इंगेजमेंट कर ली थी। मालूम हो कि जब प्रियंका निक को अपने साथ इंडिया लाई थीं तब दोनों के हाथ में एक ही तरह की रिंग देखी गई थी।- प्रियंका और निक दोनों एक-दूसरे से 2017 के मेट गाला में पहली बार मिले थे। उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई फिर रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब दो महीने तक दोनों ने डेटिंग की और फिर उनकी सगाई की खबरें आने लगीं। अब दोनों की शादी बात भी चलने की खबरें आ रही हैं।- प्रियंका ने अपने सभी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में प्रियंका की फेमस टीवी सीरीज 'क्वांटिको' की शूटिंग भी खत्म हो गई है और कहा जा रहा है कि प्रियंका अब निक के साथ पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुट जाएगीं।

तस्वीरें : 'लवरात्री' के प्रमोशनल इवेंट पर 'भारत' को मिली लाइम लाइट, सलमान ने प्रियंका के लिए कही ये बात
तो इसलिए प्रियंका कैमरे की नजर से छुपाती दिखीं अपनी इंगेजमेंट रिंग

Posted By: Vandana Sharma