आपके ईमेल के इनबॉक्स में कितने ऐसे ईमेल पड़े होंगे जिन्हें आपने अब तक पढ़ा नहीं- पचास? सौ? या फिर एक हज़ार से ज़्यादा? उम्मीद है कि इस मामले में आपको बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बराबरी करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। प्रियंका के ईमेल बॉक्स में ढाई लाख अनपढ़े ईमेल जमा हैं यानी प्रियंका को भेजे गए ढाई लाख मेल अब तक उन्होंने नहीं पढ़े हैं।

प्रियंका बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं और वो भारत में एक पॉपुलर सेलिब्रिटी की हैसियत रखती हैं। वो पचास से अधिक भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं और साल 2000 में मिल वर्ल्ड रह चुकी हैं।

प्रियंका बच्चों के हकों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र के संगठन यूनिसेफ़ की दूत भी हैं।

अमरीकी अभिनेता ऐलेन पॉवेल ने प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि उनके फ़ोन पर 2,57,623 ईमेल हैं जो अभी तक पढ़े नहीं गए हैं।

ऐलेन पॉवेल अमरीकी धारावाहिक 'क्वांटिको' की तीसरी कड़ी में प्रियंका के साथ दिखने वाले हैं।

 

सारे हीरो बदल गए लेकिन यह एक्टर 'रेस' में था, 'रेस 2' में दिखा अब 'रेस 3' में भी है

जयंक गुप्ता ने लिखा, "मेरा हाल भी कुछ ऐसा ही है।"

संदीप सिंह ने इस नंबर से आगे निकलते हुए तीन अलग-अलग ईमेल अकाउंट में 60 हज़ार से अधिक अनपढ़े ईमेल का आंकड़ा दिखाया। इस मामले में सबसे आगे रहे पीयूष राका। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें उनके फ़ोन पर दिख रहा था कि उन्होंने अब तक अपने 3।8 लाख ईमेल पढ़े ही नहीं हैं। प्रियंका के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला ये नंबर काफी बड़ा था। सोशल मीडिया पर जल्द ही लोगों ने शक़ ज़ाहिर किया कि ये डिजिटल फोटोशॉप से किया गया है।

 

इस पर कई लोगों ने सफाई दी कि भारतीय नंबर सिस्टम में 9,000 से बड़े नंबर को लिखे जाते वक्त दो नंबरों के बीच में कौमा लगाया जाता है और इस तरह एक लाख के आंकड़े को 1,00,000 लिखा जाएगा।

और इस हिसाब से देखें तो प्रियंका ने अब तक 2.5 लाख ईमेल नहीं पढ़े हैं।

Posted By: Chandramohan Mishra