प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से अगस्त में सगाई कर ली थी। प्रियंका ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ 6 घंटे तक मीटिंग की। कहा जा रहा है कि पीसी ने अपनी शादी के लंहगे का ऑर्डर दे दिया है।

 

features@inext.co.in  

KANPUR: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई 18 अगस्त नितिन बाली की मौत 2018 को हुई। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी कब और कहां होगी, इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने दिया लहंगे का ऑर्डर! 

खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादी नवंबर में हो सकती है। सोर्सेज के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लहंगे का ऑर्डर दे दिया है। उन्होंने शादी के लहंगे की जिम्मेदारी मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला को दी है। 

डिजाइनर अबू जानी के साथ की 6 घंटे की मीटिंग 

दरअसल, प्रियंका ने 6 अक्टूबर को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ लगभग 6 घंटे तक मीटिंग की, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका ने अपनी शादी के लहंगे का ऑर्डर दे दिया है। 

ये भी पढ़ें: 'छिछोरे' में पहली बार डबल रोल में दिख रहे इतने सारे सितारे, देखें पोस्टर

Posted By: Swati Pandey