इन दिनों सोनम कपूर की शादी को लेकर बॉलीवुड से तरह-तरह की खबरें आ रही हैं और इसी बीच दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं बॉलीवुड कपल्स की शादियों के इस सीजन में एक और एक्ट्रेस का नाम इस लिस्ट में शामिल होता दिख रहा है। दरअसल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों न सिर्फ असम में लोगों के बीच अपने डांस वीडियो को लेकर वायरल हो रही हैं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर भी काफी वायरल हो रही हैं। यहां जानें क्या है पूरा मामला...

ये है प्रियंका की शादी का पूरा मामला
कुछ सालों से प्रियंका चोपडा़ अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर इतना बिजी चल रही थीं कि उनके पास बॉलीवुड की ओर झांकने की भी फुरसत नहीं थी और अब वो असम में वहां के लोगों के बीच मस्ती करती हुई भी नजर आ रही हैं। फिलहाल इन सब बातों के दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ्लाइ में बैठी खुद की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद कुछ लोगों की नजर उन पर नहीं उनके हाथ में बंधे एक काले धागे पर गई जो देखने में मंगलसूत्र की तरह लग रहा है, बस फिर क्या था प्रियंका की शादी की खबरों ने गॉसिप का बाजार एक झटके में गर्म कर दिया। मालूम हो कि अब तक खुद प्रियंका की ओर से इस तरह की किसी भी बात को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

My one constant...travel. Different places...different people...different worlds. This time I’m in #AwesomeAssam in India 🇮🇳. Follow my stories and tell me...what’s your favorite city or country in the world? 🌎 ✈️...🎉👌🏽💋💥

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Apr 28, 2018 at 5:17am PDT


इन प्रोजेक्ट्स के लिए प्रियंका लौट आईं इंडिया
कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपडा़ ने सलमान खान के साथ एक फिल्म साइन की थी भारत। सलमान खान इन दिनों उस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की सबसे ज्यादा खास बात ये है कि प्रियंका सलमान के साथ लगभग 10 साल बाद पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले साल 2007 में प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आई थीं। प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म जय गंगाजल। खबरों के मुताबिक प्रियंका ने इंडिया आने से पहले एक साथ दो फिल्में साइन कर ली हैं। एक तो सलमान खान के साथ फिल्म भारत और दूसरी अभिषेक बच्चन की एक अपकमिंग फिल्म में भी इनके नजर आने की उम्मीद है। वैसे इसके पहले प्रियंका चोपडा़ अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दोस्ताना और ब्लफ मास्टर में नजर आ चुकी हैं।

 

तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

अनिल कपूर का घर रोशनी से जगमाया, सिर्फ हफ्ता भर ही बाकी सोनम की डोली उठने में, जानें कहां तक पहुंची तैयारियां

Posted By: Vandana Sharma