प्रियंका-निक इन दिनों जोधपुर में मेहरगढ़ किले के महाराजा की पार्टी का ले रहे हैं मजा

 

features@inext.co.in

KANPUR: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई में सगाई के बाद से बस घूमते हुए ही नजर आ रहे हैं। ट्यूजडे को दोनों जोधपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने मेहरगढ़ किले की सैर की और यहां के महाराजा सुदीप दत्त की शाही बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर 

हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे निक और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए थे. प्रियंका ने एक फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे महाराजा सुदीप दत्त, बहुत अच्छा बर्थडे लंच रहा, मैं बहुत खुश हूं कि हमने साथ में बर्थडे लंच किया, आपको जीवन में खुशियां मिलें, हमेशा मुस्कुराते और डांस करते रहें।' 

 

View this post on Instagram

Happy birthday Maharaja @sudeepdutt 😂 what a wonderful birthday lunch. I’m so glad we got to spend it together! Wish you the best in life always. Keep smiling and dancing the night away! 🙌🏽🎉 @tam2cul @siddharthchopra89 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Oct 2, 2018 at 2:38pm PDT

प्रियंका चोपड़ा के हैं चार लुक 

प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक से वापसी करेंगी। सोर्स के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका चार लुक्स में नजर आएंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में उनके कैरेक्टर की 30 साल की जर्नी को परदे पर दिखाया जाएगा। प्रियंका के लुक्स पर इन दिनों काम किया जा रहा है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। पहले इस रोल के लिए अभिषेक बच्चन को चुने जाने की खबर थी। जायरा वसीम भी इंपॉर्टेंट् रोल में हैं। शोलानी बोस इसे डायरेक्ट कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: फिर पिता बनेंगे करिश्मा के एक्स-हबी संजय कपूर


Posted By: Swati Pandey