भारत में शादी चाहे आम आदमी की हो या फिर किसी सेलिब्रिटी की। उसे लेकर ज्‍यादातर लोगों की सोच दकियानूसी ही रहती है और अगर कोई उस स्टीरियोटाइप नेचर को तोड़ने की कोशिश करें। तो लोग उसे बहुत कुछ कहते हैं लेकिन बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ सगाई करके उन तमाम स्टीरियोटाइप को बड़ा सा ठेंगा दिखा दिया है। जरा जानिए तो उन्होंने यह काम आखिर कैसे किया है।


अपने से कम हाइट के लड़के संग डेट मत करोमुंबई। भारत क्या दुनियाभर में स्टीरियोटाइप लोग लड़कियों से यही कहते हैं कि अपने से कम हाइट वाले किसी मर्द के साथ कभी डेट मत करो लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने एक कदम आगे बढ़कर निक जोनास को अपने जीवन साथी चुना है, जो उनसे हाइट में कम हैं। हालांकि उसके बावजूद प्रियंका फ्लैट नहीं बल्कि हील वाली सैंडल पहन कर उनके साथ चलती हैं और खुद प्रियंका या निक को ऑड फीलिंग नहीं आती। वैसे बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस मामले में उनकी बराबरी कर रही हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा से ज्यादा लंबी हैं लेकिन इससे उनके रिलेशनशिप पर कोई असर नहीं पड़ता।

अपने से कम उम्र वाले मर्द के साथ डेट मत करो


बहुत पुराना स्टीरियो टाइप लॉजिक यह है जो लड़कियों को बताता है कि किसी भी ऐसे लड़के के साथ डेट मत करो जो आपसे उम्र में कम हो। बॉलीवुड फिल्मों में तो तमाम मेल एक्टर खुद से 20-20 साल छोटी एक्ट्रेसेस के साथ भी मोहब्बत की पींगे बढ़ाते नजर आते हैं लेकिन सेलेब्रिटी की रियल लाइफ में इसका उल्टा सच देखने को नहीं मिलता। फिलहाल प्रियंका ने इस स्टीरियोटाइप लॉजिक की धज्जियां उडा दी हैं, क्योंकि निक जोनास प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं, फिर भी इनकी जोड़ी खूब जमती है।

रिलेशनशिप में घर चलाने की जिम्मेदारी मर्द पर ही होनी चाहिएबॉलीवुड में तो कई बार बड़ी-बड़ी सुपरस्टार एक्ट्रेसेस भी शादी के बाद घर बैठ जाती हैं और सिर्फ उनके पति ही फिल्में करियर से पैसा कमाते हैं लेकिन प्रियंका का मामला जरा अलग है। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद बिल्कुल भी बैठने वाली नहीं है यानि अपने रिलेशनशिप में वो निक जोनास का साथ अपनी भारी भरकम कमाई के साथ भी देने वाली हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी क्वांटिको एक्टर प्रियंका चोपड़ा के 59 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि निक जोनास के सिर्फ 25 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस मामले में भई!... निक जोनास की भी तारीफ करनी पड़ेगी क्योंकि वह अपने से इतनी ज्यादा सफल और फेमस महिला के साथ रिलेशन में है और उन्हें इससे कोई भी खतरा या दिक्कत महसूस नहीं होती।

डिफरेंट कल्चर के मर्द के साथ डेट मत करो


स्टीरियोटाइप लोग तो यही कहते हैं कि भई! भारतीय हो तो किसी भारतीय के साथ ही रिलेशनशिप में रहो। अब प्रियंका चोपड़ा भले ही हंड्रेड परसेंट देसी हों लेकिन निक जोनास पूरी तरह से अमेरिकन हैं। जन्म से लेकर अपने करियर तक उन्हें सबकुछ अमेरिका से ही मिला है लेकिन फिलहाल इन दोनों के रिश्ते में कल्चर डिफ्रेंस की कोई प्रॉब्लम नजर नहीं आती। यहां दोनों ही एक दूसरे के कल्चर और ट्रेडीशंस को अच्छे से समझने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

प्रियंका और निक ने कर ली गुपचुप सगाई, अब सलमान की 'भारत' छोड़ शादी की तैयारियों में जुटीं हैं क्या

Posted By: Chandramohan Mishra