बी टाउन के चर्चित कपल निक जोनस और प्रियंका चोपडा़ इस बार अपनी डेट की वजह से नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों और क्रिकेट सितारों संग फुटबॉल खेलने की वजह से चर्चा में हैं। यहां देखें निक जोनस किन-किन फिल्मी और क्रिकेट सितारों संग फुटबॉल खेलते नजर आए हैं...


कानपुर। प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की केमिस्ट्री तो अब दुनिया को दिख ही गई है पर फुटबॉल के मैदान में निक जोनस पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान एमएस धोनी संग अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री जमा रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपडा़ से मिलने मुंबई आए निक जोनस पहले तो अपनी होने वाली पत्नी यानी की प्रियंका के साथ डिनर डेट पर गए और फिर फुटबॉल के मैदान में 'धड़क' स्टार ईशान खट्टर और धोनी के साथ खेलते नजर आए। इस दौरान प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस का हौसला बढा़ने के लिए मैदान में उन्हें चियर करती स्पॉट हुईं। फिलहाल आप देखें किन-किन बॉलीवुड हस्तियों ने निक के साथ फुटबॉल खेला।धोनी-ईशान सहित इनके संग खेला फुटबॉल


मुंबई के एक ग्राउंड में निक जोनस पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान धोनी और कई बॉलीवुड सितारों संग फुटबॉल खेलते नजर आए। निक सिद्धार्थ रॉय कपूर, ईशान खट्टर, कुणाल खेमू, डिनू मौर्या और कई छोटे पर्दे के कलाकारों संग फुटबॉल के मैदान में स्पॉट हुए। फुटबॉल खेलने के बाद निक अपनी पूरी फुटबॉल टीम के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे। जहां एक तस्वीर में निक बॉलीवुड और क्रिकेट सम्राटों के साथ फुटबॉल के मैदान में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रियंका और निक एक फ्रेम में मैदान के बाहर साथ बैठे दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को मैदान के बाहर बैठी-बैठी चियर कर रही थीं।'प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी' के लिए खेलामैच खेलने के दौरान सभी की टी शर्ट पर किसी का नाम या खिलाडी़ नंबर नहीं लिखा था ब्लकि लिखा था, 'प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी।' उनकी टी शर्टें देख कर ऐसा लगा जैसे वो किसी संस्था के लिए खेल रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका और निक अकसर एक साथ स्पॉट होते ही रहते हैं। इस बार प्रियंका उनसे मिलने के लिए विदेश पहुंची थीं और साथ ही 16 सितंबर को निक का बर्थडे भी सेलीब्रेट किया था। वहीं जब प्रियंका भारत लौटीं तो निक भी उनसे मिलने उनके पीछे-पीछे इंडिया चले आए। आते ही पहले तो दोनों एक डिनर डेट पर गए और फिर फुटबॉल के मैदान में नजर आए।निक से शादी के पहले ही प्रियंका ने इसलिए शेयर कर दिया अपना दुल्हन लुक, लंबे घूंघट में लगीं परफेक्ट ब्राइड

तस्वीरें : प्रियंका-निक सगाई के बाद निकले वर्ल्ड टूर पर, फोटो के लिए घूम-घूम कर ऐसे दे रहे पोज

Posted By: Vandana Sharma