मुंबई में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है जिसमें 'दंगल' फेम जायरा वसीम भी नजर आएंगी।

 

मुंबई (ब्यूरो)। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। कभी अमेरिकन सिंगर निक के साथ रिश्तों की गाथा, तो कभी सलमान खान की फिल्म 'भारत' से अलग होना और कभी हॉलीवुड की नई फिल्म साइन कर लेना। इन तमाम खबरों से अलग भारत में प्रियंका के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि उनकी देसी गर्ल कब किसी बॉलीवुड की फिल्म में नजर आएगी। इसके लिए लंबे इंतजार की जरूरत नहीं है। 

फरहान के साथ फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका 

I’m so excited and happy about today..Some stories just need to be told. In the spirit of Aisha Chaudhary and her incredible parents Aditi and Niren we bring you our tentatively titled super special project The Sky is pink. Going on floors today. God Speed. 🙏🏽❤️🎉 @rsvpmovies @roykapurfilms @faroutakhtar @shonalibose_ @zairawasim_

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 7, 2018 at 7:56pm PDT


मुंबई में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है, जिसमें 'दंगल' फेम जायरा वसीम भी नजर आएंगी। फिल्म का टाइटिल अभी तय नहीं हुआ है। शोनाली बोस इसका डायरेक्शन करने जा रही हैं। शूटिंग से पहले फिल्म की टीम एक साथ मिली और कुछ पल एंज्वॉय किए। 

तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार प्रियंका 

प्रियंका इस साल तीन सालों बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में वापसी करेंगी। तीन साल पहले वे प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी। एक तरफ प्रियंका के फैंस को उनके पर्दे पर लौटने का इंतजार है, तो दूसरी तरफ उनकी निक से शादी का मामला हॉट है। देखने वाली बात यह होगी कि दोनों में से कौन-सी खबर पहले हकीकत में बदलती है।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर के बाद इस अभिनेत्री ने भी बदल लिया अपना नाम Posted By: Swati Pandey